सीखें ये 10 स्किल्स, बढ़ जाएंगे नौकरी के मौके

Updated:
विज्ञापन
AI Automation की सांकेतिक फोटो (Canva)

AI Automation की सांकेतिक फोटो (Canva)

2026 Skill Development: कंपनियां किन स्किल्स वाले कैंडिडेट्स को सबसे ज्यादा हायर कर रही हैं? जानें AI, Data Analytics, Cyber Security, Cloud Computing, Digital Marketing समेत टॉप 10 इन-डिमांड स्किल्स, करियर स्कोप और सीखने के तरीके.

विज्ञापन

आज की डिजिटल युग में कंपनियां ऐसे कैंडिडेट्स को प्राइऑरिटी दे रही हैं जो टेक्नोलॉजी के साथ खुद को अपडेट रखते हैं. आज AI ऑटोमेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की वजह से बहुत सी नई जॉब्स सामने आ रही हैं. ऐसे में डिग्री के साथ अच्छी नौकरी पाने के लिए प्रैक्टिकल स्किल्स सीखना भी बहुत जरूरी हो गया है. आइए जानते हैं कुछ स्किल्स जो आपके ब्राइट फ्यूचर में मददगार होंगी.

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) और प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग

आज AI का इस्तेमाल लगभग हर सेक्टर में हो रहा है. ChatGPT, Gemini, Claude और अन्य AI टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल के कारण प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और AI टूल्स की समझ रखने वाले लोगों की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है.

डेटा एनालिटिक्स

आज इस डिजिटल ऐरा में हर कंपनी डेटा के आधार पर काम कर रही है. ऐसे में डेटा एनालिटिक्स सीखने वाले स्टूडेंट्स फाइनेंस, हेल्थकेयर, ई-कॉमर्स या फिर IT जैसी इंडस्ट्री में करियर बना सकते हैं. Excel, SQL, Python और Power BI जैसी स्किल्स यहां काफी काम आती हैं.

साइबर सिक्योरिटी

डिजिटलाइजेशन के साथ साइबर क्राइम्स का खतरा भी बढ़ा है. इसी वजह से साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स की मांग लगातार बढ़ रही है. इस फील्ड में Ethical Hacker, Security Analyst और Cyber Consultant जैसी जॉब्स होती हैं.

क्लाउड कम्प्यूटिंग

कई कंपनियां अपना डेटा क्लाउड पर शिफ्ट कर रही हैं. AWS, Microsoft Azure और Google Cloud जैसी टेक्नोलॉजी सीखने वाले प्रोफेशनल्स की डिमांड IT सेक्टर में लगातार बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: BTech CSE को टक्कर दे रही Robotics Engineering, जानिए क्यों बढ़ रहा इसका क्रेज

डिजिटल मार्केटिंग

आज लगभग पूरा बिजनेस मार्केट ऑनलाइन अवेलेबल है. SEO, Social Media Marketing, Content Marketing और Performance Marketing जैसी स्किल्स सीखकर स्टूडेंट्स अच्छी नौकरी या फ्रीलांसिंग के जरिए भी बेहतर करियर बना सकते हैं.

UI एंड UX डिजाइन

मोबाइल ऐप और वेबसाइट्स की बढ़ती संख्या के कारण UI,UX Designers की जरूरत भी तेजी से बढ़ी है. क्रिएटिव सोच और यूनीक डिजाइनिंग में इंटरेस्ट रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह अच्छा करियर ऑप्शन हो सकता है.

प्रोजेक्ट मैनेजमेंट

किसी भी प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा करने के लिए Project Managers की इंपॉर्टेंट रोल होती है. Communication, Planning और Team Management जैसी स्किल्स इस क्षेत्र में जरूरी मानी जाती हैं. ऐसे में स्टूडेंट्स इन स्किल्स को डेवलप करके अपना करियर बना सकते हैं. 

हेल्थकेर डेटा ऐनालिस्ट

हेल्थकेयर सेक्टर में भी डेटा का इस्तेमाल जरूरी होता जा रहा है. ऐसे में Healthcare Data Analysts हॉस्पिटल और हेल्थकेयर कंपनियों के डेटा का एनालिसिस कर बेटर डिसीजन में मदद करते हैं. आने वाले समय में इस फील्ड में भी अच्छा करियर बनाने का मौका मिल सकता है.

ग्रीन स्किल्स

ग्रीन स्किल्स नाम से ही काफी क्लियर होता है, इसमें Renewable Energy, Sustainability और Environmental Management से जुड़ी स्किल्स होती हैं जिनकी डिमांड इंडस्ट्री में बढ़ रही है. गवर्नमेंट और प्राइवेट कंपनियां दोनों ही ग्रीन प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम कर रही हैं. ऐसे में आप इन स्किल्स के साथ गवर्नमेंट एवं प्राइवेट कंपनियों के साथ काम करने का मौका पा सकते हैं.

कम्यूनिकेशन और प्रॉब्लेम सोलविंग

टेक्निकल स्किल्स के साथ-साथ अच्छी Communication, Critical Thinking और Problem Solving जैसी Soft Skills भी कंपनियों के लिए जरूरी हिस्सा बनती जा रही हैं. इंटरव्यू और वर्कप्लेस दोनों जगह ये स्किल्स इंपॉर्टेंट होते हैं. इन स्किल्स के साथ टीम वर्क बेहतर होता हैं साथ ही कंपनी के ग्रोथ में मददगार होता हैं. 

2026 Skill Development: इन स्किल्स को कैसे सीखें?

अगर आप भी इन स्किल्स को सीखना चाहते हैं, तो परेशान होने की बात नहीं है क्योंकि इनमें से ज्यादातर स्किल्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, कॉलेज सर्टिफिकेट प्रोग्राम, इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स के जरिए सीखी जा सकती हैं. स्टूडेंट्स को सिर्फ सर्टिफिकेट लेने के बजाय अपनी स्किल्स को प्रोजेक्ट्स और पोर्टफोलियो के जरिए भी दिखाना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Career option : बढ़ रहा है ऑनलाइन टीचिंग का स्कोप


विज्ञापन
प्राची किरण

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola