गांधी इंटर विद्यालय में साइबर सुरक्षा और मानव तस्करी पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिए सुरक्षा के गुर

Author Bablu kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
साइबर अपराध व मानव तस्करी से बचाव को लेकर छात्रों को किया जागरूक

बच्चों को जागरूक करती पुलिस

Nawada News : नवादा में छात्रों को साइबर अपराधों और मानव तस्करी के प्रति जागरूक करने के लिए गांधी इंटर विद्यालय में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया. अधिकारियों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने और सतर्क रहने के तरीके बताए.

विज्ञापन

Nawada News : शहर स्थित गांधी इंटर विद्यालय में शनिवार को नगर थाना, साइबर थाना और एक स्वयंसेवी संस्था (एनजीओ) के संयुक्त तत्वावधान में साइबर सुरक्षा एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता साइबर डीएसपी मो. शहनवाज अख्तर ने की. इस दौरान छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अजनबियों के झांसे से बचने तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया.

पुलिस अधिकारियों ने दी महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी

कार्यक्रम में प्रभारी पुलिस निरीक्षक देव कुमार, नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, महिला थाना की एसआई प्रीति कुमारी, नगर थाना के एसआई शानू कुमार तथा दीप्ति एनजीओ की टीम ने विद्यार्थियों को कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं. अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या लालच भरे ऑनलाइन ऑफर पर भरोसा नहीं करना चाहिए. साथ ही किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर देने की अपील की गई. मानव तस्करी से जुड़े मामलों में भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया.

डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव : साइबर डीएसपी

साइबर डीएसपी मो. शहनवाज अख्तर ने कहा कि डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है. उन्होंने छात्र-छात्राओं से साइबर अपराधियों के तौर-तरीकों को समझने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध घटना की तुरंत सूचना पुलिस को देने की अपील की.

कानून की जानकारी से अपराधों पर लगेगी रोक

नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि कानून की जानकारी और सतर्कता के माध्यम से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है. उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने और अपने परिवार तथा समाज को भी साइबर सुरक्षा एवं मानव तस्करी के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया.

विद्यार्थियों के सवालों के दिए गए जवाब

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए और उन्हें सुरक्षित, सतर्क एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया.

Also Read : आधे घंटे की बारिश में डूबे दाउदनगर के दोनों राष्ट्रीय राजमार्ग, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल



विज्ञापन
Bablu Kumar

लेखक के बारे में

By Bablu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन