NPL के लिए नीलामी में यीशु कुमार सबसे महंगे खिलाड़ी बने, नवादा स्टार्स ने 5700 रुपये में खरीदा

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ी व खेल पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा प्रीमियर लीग नीलामी में यीशु कुमार ₹5700 में सबसे महंगे खिलाड़ी बने. जिले की 6 टीमों ने खिलाड़ियों का चयन किया. लीग सितंबर के अंत तक शुरू होगी.

विज्ञापन

Nawada Premier League : नवादा जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में हरिशचंद्र स्टेडियम में युवा क्रिकेटरों के लिए नवादा प्रीमियर लीग (एनपीएल) की खिलाड़ियों की नीलामी हुई. नीलामी में जिले की छह टीमों ने हिस्सा लिया. इनमें नवादा राइडर्स, नवादा टाइटंस, नवादा स्टार्स, नवादा किंग्स, नवादा बैरियर्स और नवादा रॉयल्स शामिल हैं. सभी टीमों को 25 हजार रुपये के बजट में खिलाड़ियों का चयन करना था. छह टीमों ने 15-15 खिलाड़ियों का सफलतापूर्वक चयन किया.

विज्ञापन

नीलामी में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुके यीशु कुमार सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. उन्हें नवादा स्टार्स ने 5700 रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. वहीं मनीष कुमार और के. रेहान अंजर पर 4700-4700 रुपये की बोली लगी. योगेश पटेल 4200, सचिन गुप्ता 4000, आरुष 3300 और अनुराग आनंद 3200 रुपये में बिके.

नवादा की अन्य खबरें यहां क्लिक कर पढ़ें.

Nawada Premier League के ट्रायल में पहुंचे थे 150 खिलाड़ी

इससे पहले चार दिन पूर्व नवादा के रजिस्ट्रेशन स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल कराया गया था. इसमें करीब 150 युवा क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया. प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिसके बाद नीलामी के माध्यम से टीमों का गठन हुआ. एनपीएल का महामुकाबला सितंबर के अंत तक हरिशचंद्र स्टेडियम में शुरू होने की संभावना है.

नीलामी प्रक्रिया में टीम मालिकों और कप्तानों ने हिस्सा लिया. मौके पर बीसीए के मैनेजर मनीष आनंद, खिलाड़ी प्रतिनिधि मनीष कुमार गोविंद, चयनकर्ता विकास कुमार, सुभाष प्रसाद व दिनेश तथा राज्य स्तरीय पैनल अंपायर श्यामदेव कुमार, सुमन सौरभ, अजय कुमार और रोनित मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन