क्या BA के बाद भी कर सकते हैं MBA, जानें कॉर्पोरेट की डिमांड

Updated:
विज्ञापन
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Freepik)

MBA After BA: क्या आपने भी आर्ट्स में बैचलर किया हैं और एमबीए करने का प्लान बना रहे हैं? लेकिन आर्ट्स बैकग्राउंड होने के चलते कंफ्यूज हैं कि क्या आप एमबीए कर सकते हैं या नहीं? तो इसका जवाब आप इस आर्टिकल में देख सकते हैं.

विज्ञापन

MBA After BA: बीए एक ऐसा अंडर ग्रेजुएशन कोर्स है जिसके बाद करियर चुनने के सबसे ज्यादा मौके होते हैं. बीए के बाद मैनेजमेंट सेक्टर में करियर बनाने का सोच रहे हैं तो आप बिल्कुल सही दिशा में हैं. आर्ट्स बैकग्राउंड होने के बावजूद आप एमबीए कर सकते हैं. कॉर्पोरेट सेक्टर की डिमांड को देखते हुए आपको सारी बातें इस आर्टिकल में बताते हैं.

What is MBA: क्या है एमबीए?

MBA (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) एक प्रोफेशनल कोर्स हैं जिसमें हरेक वर्ष लाखों स्टूडेंट्स एडमिशन लेते हैं. कैंडिडेंट्स का सपना होता है कि वो MBA करें और मल्टीनेशनल कंपनी में लाखों का पैकेज पाएं. वहीं, कुछ स्टूडेंट्स ऐसे भी होते हैं जिनकी पढ़ाई लिखाई आर्ट्स में हुई है, वे स्टूडेंट्स जब एमबीए में एडमिशन लेने के बारे में सोचते है तो वह अपनी पिछली पढ़ाई को लेकर चिंतित हो जाते हैं. उनको लगता है कि सिर्फ कॉमर्स बैकग्राउंड वाले ही एमबीए कर सकते हैं, लेकिन अब के समय में हकीकत ये है कि किसी भी बैकग्राउंड से ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट्स इसमें एडमिशन ले सकते हैं.

MBA After BA: क्या है कॉर्पोरेट की डिमांड?

आज के समय में कॉर्पोरेट जगत को केवल डिग्री वाले लोगों की ही नहीं, बल्कि नॉलेज, स्किल और क्रिएटिविटी से परिपूर्ण लोगों की जरूरत है. ऐसे में अगर आपको भी लगता हैं कि आपमें वो स्किल, नॉलेज और जज्बा है तो बेशक आप भी एमबीए में एडमिशन ले सकते हैं. मैनेजमेंट और बिजनेस के क्षैत्र में अपनी करियर को नई उड़ान दे सकते हैं.

स्ट्रीम को लेकर कोई बाध्यता नहीं

एमबीए में एडमिशन के दरवाजे आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स यानी सभी स्ट्रीम के छात्रों के लिए समान रूप से खुले हैं. इसमें एडमिशन लेने के लिए कॉमर्स स्ट्रीम की कोई बाध्यता नहीं हैं, सभी स्ट्रीम के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं.

MBA के लिए योग्यता और प्रवेश प्रक्रिया

एमबीए में एडमिशन लेने के लिए योग्यता की बात की जाए तो अनारक्षित वर्ग के स्टूडेंट्स को ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होने चाहिए. आरक्षित वर्ग के लिए 45% अंक होने चाहिए. इसके अलावा आपको CAT, MAT, XAT, या CMAT जैसी नेशनल लेवल की प्रवेश परीक्षाएं पास करनी होंगी. इसके बाद ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के आधार पर चयन होता है.

पहले अक्सर यह माना जाता था कि MBA केवल कॉमर्स बैकग्राउंड के स्टूडेंट्स के लिए ही है, लेकिन कॉर्पोरेट इंडस्ट्री की डिमांड में यह धारणा पूरी तरह बदल गई है. अगर आपने भी आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और एमबीए को लेकर जो कुछ भी कंफ्यूजन रहा होगा वो यह आर्टिकल पढ़ने के बाद दूर हो गया होगा. वास्तव में, आज की कंपनियां मल्टी स्किल्स को पसंद करती हैं, जिससे आर्ट्स के छात्रों के लिए संभावनाएं और बढ़ गई हैं.

ये भी पढ़ें: बिहार में सिर्फ 24 हजार में करें BEd, ये हैं सस्ते फीस वाले सरकारी कॉलेज


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola