Sitamarhi Weather Alert: सीतामढ़ी में मौसम का यू-टर्न, भारी बारिश का अलर्ट जारी

बिहार में भारी बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)
Sitamarhi Weather Alert: सीतामढ़ी में 13 जून तक भारी बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 65 से 70 मिमी तक वर्षा की संभावना जताई है.
Sitamarhi Weather Alert: सीतामढ़ी जिले में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 11 से 13 जून के बीच भारी बारिश, तेज हवाओं और मेघ गर्जन की संभावना जताई है. अनुमान है कि इस दौरान 65 से 70 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है.
तीन दिन तक रहेगा बादलों का डेरा
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. पुरवा हवा लगातार चलती रहेगी जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और वर्षा की गतिविधियां तेज हो सकती हैं.
तापमान में मामूली राहत के आसार
बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.
एक नजर में मौसम पूर्वानुमान
| मुख्य बिंदु | विवरण |
|---|---|
| जिला | सीतामढ़ी |
| भारी बारिश की अवधि | 11-13 जून |
| संभावित वर्षा | 65-70 मिमी |
| अधिकतम तापमान | 35-39°C |
| न्यूनतम तापमान | 25-28°C |
| हवा | 15-19 किमी/घंटा |
लोगों को क्या करना चाहिए
खराब मौसम के दौरान बिजली के खंभों, खुले मैदानों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.
मौसम विभाग की चेतावनी: मेघ गर्जन और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम संबंधी निर्देशों का पालन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










