Bihar Student Protest: जेल से बाहर आए तेज प्रताप यादव, सरकार के आदेश के बाद मिली जमानत

Updated:
विज्ञापन

तेज प्रताप यादव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार बंद हिंसा मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव समेत पांच लोगों को मंगलवार देर शाम बेऊर जेल से रिहा कर दिया गया. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सभी को मुक्त किया. तेज प्रताप यादव पर दंगा समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था.

विज्ञापन

Bihar Student Protest: नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार बंद के दौरान हुई झड़प के मामले में बेऊर जेल में बंद पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को मंगलवार देर शाम रिहा कर दिया गया. उनके साथ गिरफ्तार किए गए चार छात्र कार्यकर्ताओं को भी जेल से मुक्त कर दिया गया है.

विज्ञापन

कोर्ट से मिली जमानत के बाद हुई रिहाई

जमानत के आवश्यक कागजात मंगलवार देर शाम बेऊर जेल प्रशासन के पास पहुंचे, जिसके बाद नियमानुसार कागजी प्रक्रिया पूरी कर सभी को रिहा किया गया. बेऊर जेल अधीक्षक ने तेजप्रताप यादव समेत पांचों लोगों की रिहाई की पुष्टि की है.

image.png

शनिवार को मॉल से हुए थे गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि गांधी मैदान थाने में तेजप्रताप यादव और अन्य के खिलाफ दंगा भड़काने व कई अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस मामले में पुलिस ने बीते शनिवार को उन्हें फ्रेजर रोड स्थित सेंट्रल मॉल से हिरासत में लिया था और देर रात बेऊर जेल भेज दिया था. जेल में रहने के दौरान तेजप्रताप यादव की तबीयत भी बिगड़ गई थी.

सोमवार को सरकार ने जारी किया था आदेश

प्रदर्शन के दौरान दर्ज मामलों को लेकर बिहार सरकार ने भी सभी प्राथमिकियों को रद्द करने का निर्णय लिया. वहीं, तेजप्रताप यादव की ओर से अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने उनकी रिहाई का आदेश जारी कर दिया.

Also Read: बिहार में NEET प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज FIR रद्द, पुलिस वेरिफिकेशन की टेंशन खत्म


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन