'दुनिया चले न श्रीराम के बिना...' गूंजा पूरा पंडाल, भजन और झांकियों ने बांधा भक्तिमय समां

Updated:
विज्ञापन
फोटो - झांकी प्रस्तुत करते कलाकार व उपस्थित श्रद्धालुओं.  | Prabhat Khabar Network

झांकी प्रस्तुत करते कलाकार व उपस्थित श्रद्धालुओं

सुपई नगर के सिंगियाही हनुमान मंदिर में तीन दिवसीय श्रीमद हनुमत ज्ञान महायज्ञ का समापन भजन संध्या और जागरण के साथ हुआ. प्रसिद्ध भजन गायक सिद्धू शर्मा के भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

विज्ञापन

Singiyahi Hanuman Mandir Bhajan: पुपरी नगर क्षेत्र के सिंगियाही गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीमद हनुमत ज्ञान महायज्ञ का समापन सोमवार रात भव्य भजन संध्या और जागरण के साथ हुआ. अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

भजन, संगीत, नृत्य और आकर्षक झांकियों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को बांधे रखा.

भजनों पर झूम उठा पूरा पंडाल

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे प्रसिद्ध भजन गायक सिद्धू शर्मा. उन्होंने जैसे ही "दुनिया चले न श्रीराम के बिना, राम जी चले न हनुमान के बिना" और "सजा लो सिंगियाही को दुल्हन सा, अवध से राम आएं हैं" जैसे भजन प्रस्तुत किए, पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा.

श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और वातावरण पूरी तरह राम-हनुमान की भक्ति में रंग गया.

झांकियों और नृत्य ने मोहा मन

कार्यक्रम के दौरान हनुमान जी, मां काली, माता सीता और राम दरबार की जीवंत झांकियां प्रस्तुत की गईं. इन झांकियों के साथ बच्चों और महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा.

भजनों के बीच लगातार 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा.

प्रतिदिन हुए धार्मिक अनुष्ठान

आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन कथा-प्रवचन, हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया. समापन अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया.

कई लोगों ने निभाई आयोजन की जिम्मेदारी

कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंटू गिरि, अभिजीत शर्मा, सचिन शर्मा, योगेंद्र मुखिया 'जोगी जी', दिनेश शर्मा, विश्वेश्वर मुखिया, भन्नु शर्मा, संतोष सानू, रामबाबू शर्मा, किरण, संतोष देवी, तारा शर्मा, बलिराम शर्मा, शिवशंकर, सोनू, कौशल कर्ण और प्रमोद दास समेत अनेक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई.


विज्ञापन
Baidnath Thakur

लेखक के बारे में

By Baidnath Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन