पुपरी पीएचसी में नवजातों की पीलिया जांच के लिए लगी टीसीबी मशीन, अब बाहर जाने की जरूरत नहीं

Updated:
विज्ञापन

मशीन से नवजात शिशु का जांच करते

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में नवजात शिशुओं के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। अब बच्चों की पीलिया (जॉन्डिस) की जांच के लिए टीसीबी मशीन उपलब्ध है।

विज्ञापन

Pupri PHC: पुपरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में नवजात शिशुओं की पीलिया (जॉन्डिस) जांच के लिए टीसीबी (TCB) मशीन की शुरुआत कर दी गई है. मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कफील अख्तर अंसारी ने एक नवजात की जांच कर मशीन का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

नई सुविधा शुरू होने के बाद अब 0 से 30 दिन तक के नवजात शिशुओं की पीलिया जांच के लिए परिजनों को दूसरे अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा.

दो मशीनें उपलब्ध कराई गईं

डॉ. कफील अख्तर अंसारी ने बताया कि सरकार की ओर से पीएचसी को दो टीसीबी मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं.

इनमें से एक मशीन प्रसव कक्ष और दूसरी ओपीडी में स्थापित की गई है, ताकि जरूरत के अनुसार नवजातों की जांच तुरंत की जा सके.

समय पर होगी पहचान और इलाज

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि टीसीबी मशीन की मदद से नवजातों में पीलिया की पहचान समय रहते हो सकेगी. जांच के बाद पीएचसी में ही आवश्यक उपचार शुरू किया जाएगा, जिससे बच्चों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी.

उन्होंने बताया कि पहले पीलिया की जांच के लिए नवजात के परिजनों को बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो गई है.

स्वास्थ्यकर्मी भी रहे मौजूद

मशीन के शुभारंभ के दौरान एएनएम मिथिलेश कुमारी, प्रधान लिपिक अतुल कुमार, अनिल मंडल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन