प्रभात खबर की पड़ताल में बड़ा खुलासा, सीतामढ़ी में पुलिस थाने के पास खुलेआम चल रहा शराब और कबाब का खेल

Updated:
विज्ञापन

इस्टू हाउस में ग्राहकों को परोसा जा रहा शराब और कबाब | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिहार के सीतामढ़ी में शराबबंदी के बावजूद 'इस्टू हाउस' में खुलेआम शराब और कबाब परोसे जा रहे हैं. प्रभात खबर की पड़ताल में इस अवैध धंधे का खुलासा हुआ है, जिससे हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Sitamarhi liquor party exposed: शराबबंदी वाले बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. नगर थाना क्षेत्र से महज 600 मीटर के दायरे में संचालित एक ‘इस्टू हाउस’ में ग्राहकों को बैठाकर खुलेआम शराब और कबाब परोसे जाने का मामला प्रभात खबर की पड़ताल में उजागर हुआ है. इस खुलासे से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar investigation: वीडियो और तस्वीरों में दिखा शराब का खेल

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टेबल पर बैठे लोगों के बीच एक व्यक्ति बोतल से स्टील के गिलास में पेय पदार्थ डाल रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर स्टील ग्लास के अंदर प्लास्टिक का ग्लास लगाया गया है. टेबल पर कबाब समेत अन्य खाद्य सामग्री भी सजी हुई है. स्थानीय लोगों का दावा है कि यहां यह अवैध कारोबार कई महीनों से लगातार चल रहा है.

इस्टू हाउस में ग्राहकों को परोसा जा रहा शराब और कबाब | Prabhat Khabar Network
इस्टू हाउस में ग्राहकों को परोसा जा रहा शराब और कबाब | Prabhat Khabar Network

Sitamarhi News: वीआईपी इलाके में चल रहा अवैध धंधा और सीसीटीवी पर सवाल

हैरानी की बात यह है कि यह पूरा अवैध कारोबार उस इलाके में फल-फूल रहा है, जहां पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारियों की आवाजाही हमेशा बनी रहती है. स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिष्ठान के निचले हिस्से में तो सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन जिस जगह ग्राहकों को यह सब परोसा जाता है, वहां या तो कैमरा बंद रखा जाता है या लगाया ही नहीं गया है. इसके अलावा, प्रतिष्ठान से जुड़े लोगों द्वारा पुलिस से कोई डर न होने की बात भी सामने आ रही है.

पड़ताल के दौरान सामने आये वीडियो में प्रतिष्ठान से जुड़े व्यक्ति द्वारा कथित तौर पर पुलिस से कोई दिक्कत नहीं होने की बात कहे जाने का दावा किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने यहां से पुलिस विभाग के कुछ लोगों तक प्रतिदिन पार्सल पहुंचने की बात भी कही है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

अशोक कुमार, नगर थानाध्यक्ष नगर थाना में ज्वाइन किये अभी कुछ दिन ही हुआ है. मामला संज्ञान में आया है. जांच कर कानून का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन