बिजली विभाग की जांच में पकड़ी गई चोरी, आरोपी पर केस दर्ज और आर्थिक दंड भी लगाया गया
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
पुपरी में बिजली चोरी का एक मामला सामने आया है, जिसके बाद विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. एक उपभोक्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उस पर भारी जुर्माना भी लगाया गया है.
विज्ञापन
Pupri Electricity Theft: पुपरी में बिजली चोरी के मामले में विद्युत विभाग की कार्रवाई के बाद एक उपभोक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में कनीय विद्युत अभियंता रविभूषण के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज किया है.
प्राथमिकी में परसौनी टोला निवासी राम राजी मुखिया के पुत्र लक्ष्मण मुखिया को नामजद आरोपी बनाया गया है.
24,729 रुपये का लगाया गया जुर्माना
विद्युत विभाग के अनुसार, बिजली चोरी के आरोप में लक्ष्मण मुखिया पर 24,729 रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया गया है.
फिलहाल पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










