CBI अप्रेंटिस का रिजल्ट जारी, 4500 पदों का स्कोरकार्ड करें चेक

Updated:
विज्ञापन
बैंक स्टाफ की सांकेतिक फोटो (Canva)

बैंक स्टाफ की सांकेतिक फोटो (Canva)

CBI Apprentice Result 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. सेंट्रल बैंक अप्रेंटिस का रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

CBI Apprentice Result 2026: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था, उनका इंतजार अब खत्म हो गया है. उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा. यह भर्ती कुल 4500 अप्रेंटिस पदों के लिए आयोजित की गई थी.

5 जुलाई को हुई थी परीक्षा

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 जून 2026 थी, जिसे बढ़ाया भी गया था. एप्लीकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 28 जून 2026 तय की गई थी. इसके बाद 5 जुलाई 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई.

ऐसे करें CBI Apprentice Result 2026 चेक

  • सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Apprentice Result 2026 या Career सेक्शन में उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, एनरोलमेंट नंबर या जन्मतिथि दर्ज करें.
  • मांगी गई जानकारी भरने के बाद लॉग इन करें.
  • स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा.
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

CBI Central Bank of India Apprentice Result 2026 Check Here

कैसे होगा सेलेक्शन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं होगा. लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की चयन प्रक्रिया से भी गुजरना होगा. इसमें स्थानीय भाषा की परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं. सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: 1 अगस्त से करें IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन, यहां देखें शेड्यूल


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola