सोमवार को विधान परिषद से इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार, बिहार में सियासी हलचल तेज

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Mar 2026 7:37 PM

विज्ञापन

नीतीश कुमार

Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे. हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण उन्हें नियमों के तहत 14 दिनों के भीतर राज्य विधानमंडल का पद छोड़ना होगा. वे 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे.

विज्ञापन

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राज्य की राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे हैं. सोमवार को वे बिहार विधान परिषद की सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपेंगे. जानकारी के मुताबिक, वे खुद परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मिलकर अपना त्यागपत्र देंगे. नियमों के अनुसार, किसी भी सांसद के रूप में निर्वाचित होने के बाद 14 दिनों के भीतर पुरानी सदस्यता छोड़नी पड़ती है. नीतीश कुमार इसी संवैधानिक प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं.

अनंत सिंह से भी मिले नीतीश कुमार

इस्तीफे की औपचारिकताओं से ठीक पहले रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर गहमागहमी का माहौल रहा. नीतीश कुमार ने जदयू के कद्दावर नेताओं जैसे ललन सिंह, संजय झा, विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी के साथ लंबी बैठक की. इस मुलाकात में राज्य के भविष्य और पार्टी की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई. दिलचस्प बात यह रही कि मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की और बताया कि कई नेताओं ने उनसे इस्तीफा न देने की गुजारिश की थी, लेकिन नीतीश कुमार अपने फैसले पर अडिग रहे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के तौर पर ले सकते हैं शपथ

नीतीश कुमार का विधान परिषद में यह चौथा कार्यकाल था, जो साल 2030 तक चलने वाला था. राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद अब वे दिल्ली के सियासी गलियारों में नजर आएंगे. माना जा रहा है कि 10 अप्रैल को वे राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले सकते हैं. उनके इस कदम के बाद बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर भी कयासों का दौर शुरू हो गया है. नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे में बदलेगा बिहार का मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी और तेज हवा का अलर्ट

नितिन नवीन का इस्तीफा टला, असम के लिए हुए रवाना, क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन