अगले 72 घंटे में बदलेगा बिहार का मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी और तेज हवा का अलर्ट

Updated at : 29 Mar 2026 2:29 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar ka Mausam Weather

बिहार मौसम अलर्ट

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम बदलने वाला है. अगले तीन दिनों में कई जिलों में बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने का खतरा है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. सीमांचल और पूर्वी बिहार के इलाकों में ज्यादा असर देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert: बिहार में अगले तीन दिनों के लिए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है. 1 अप्रैल तक राज्य के अलग-अलग जिलों में गरज-चमक, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है. 29 मार्च को वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, बेगूसराय और शेखपुरा में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है.

31 मार्च और 1 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

31 मार्च से 1 अप्रैल के बीच पूरे बिहार में मौसम बदल जाएगा. इस दौरान लगभग वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, अरवल, जहानाबाद, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में तेज हवा, बारिश और बिजली गिरने का खतरा रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री से 18.3 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है. पटना में आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से 35 डिग्री तक रह सकता है. 31 मार्च को बारिश के साथ आंधी की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान खुले में न रहें, पेड़ों के नीचे खड़े न हों और सुरक्षित स्थान पर रहें.

इसे भी पढ़ें: गर्मी में रोहतास-कैमूर के झरने बने नेचर लवर्स की पहली पसंद, 2 महीने में 50 हजार पर्यटक पहुंचे

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन