नरहरपुर स्कूल में हुआ इको क्लब का गठन ,बच्चों में दिखा उत्साह

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 14 May 2026 9:04 PM

विज्ञापन

खंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरहरपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक हरेंद्र पंडित और वरीय शिक्षक रमाशंकर शाही की देखरेख में इको क्लब का गठन किया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि,बड़हरिया.

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नरहरपुर में प्रभारी प्रधानाध्यापक हरेंद्र पंडित और वरीय शिक्षक रमाशंकर शाही की देखरेख में इको क्लब का गठन किया गया. इसमें शिक्षकों के साथ ही बाल संसद को शामिल किया गया.मौके पर एचएम हरेंद्र पंडित ने इको क्लब के उद्देश्य को बताते हुए कहा कि बच्चों को विद्यालय में पर्यावरण के प्रति जागरूक करना इसका मुख्य उद्देश्य है. इसके तहत पौधे लगाना, स्वच्छता अभियान चलाना, प्राकृतिक संरक्षण से बच्चों को रु-ब-रु करना, बागवानी के प्रति बच्चों की अभिरुचि बढ़ाना इसका उद्देश्य है.उन्होंने कहा कि यह छात्रों को एक-दूसरे के साथ सहयोग करने और अधिक से अधिक सीखने का मौका प्रदान करता है. यह अपने विद्यालय के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सक्रियता का माध्यम बनता है. उन्होंने कहा कि इको क्लब के गठन का उद्देश्य बच्चों को सीधे-सीधे प्रकृति से जुड़कर पर्यावरण की सुरक्षा करना है.इस मौके पर आसपास के पर्यावरण से संबंधित प्राकृतिक घटकों से बच्चों को परिचित कराया गया और बच्चों से विभिन्न सामूहिक गतिविधियां करायी गयीं.इस मौके पर शिक्षिका स्मिता गिरि,मिनी कुमारी, रीता कुमारी, नीतेश कुमार राय ,रेयाज अहमद आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन