स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को मनेगा अपार दिवस
जिले के सरकारी स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को अपार दिवस मनाया जायेगा. इस दौरान स्कूल में नामांकित बच्चों की अपार आइडी का निर्माण किया जायेगा
संवददाता, पटना जिले के सरकारी स्कूलों में प्रत्येक शनिवार को अपार दिवस मनाया जायेगा. इस दौरान स्कूल में नामांकित बच्चों की अपार आइडी का निर्माण किया जायेगा. यह निर्णय जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से बालिका उच्च माध्यमिक, बांकीपुर, पटना में आयोजित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी साकेत रंजन ने की. बैठक में मौजूद जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कृतिका वर्मा ने निर्देश दिया कि प्रत्येक शनिवार को बच्चों की अपार आइडी बनाने के लिए कैंप लगाया जायेगा. जिसमें वैसे विद्यार्थियों का जिनकी अपार आइडी नहीं बनी है, उनके अभिभावक को बुलाकर अपार आइडी के फायदे की जानकारी देंगे और अपार आइडी का निर्माण करने में सहयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों का पंजीकरण एफआएस पोर्टल पर एक सप्ताह के अंदर पंजीकरण करेंगे. बैठक में जिला एमआइएस प्रभारी बीइपी के पटना के मनोज कुमार शाही मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए