बिहार के पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ICU में भर्ती, सीने में दर्द और घबराहट के बाद IGIMS लाया गया

Author Ajay kumar
Updated:
विज्ञापन
बिहार के पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी ICU में भर्ती, सीने में दर्द और घबराहट के बाद IGIMS लाया गया

राज्य के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की गुरुवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन

पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी की गुरुवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द, घबराहट और सांस लेने में गंभीर तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें आनन-फानन में पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर उन्हें तुरंत आईसीयू (ICU) में शिफ्ट कर दिया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है। अस्पताल प्रशासन और वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा की गई मेडिकल जांच में यह बात सामने आई है कि पूर्व मंत्री को अस्थमा (दमा) की वजह से यह परेशानी हुई थी। हालांकि, राहत की बात यह है कि इलाज शुरू होने के बाद अब उनकी हालत पूरी तरह से स्थिर है। निगरानी कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक, उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और अगर स्थिति इसी तरह सामान्य रही, तो शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही उनके बेटे और प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तुरंत उनका हालचाल जानने IGIMS पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से मिलकर पिता के स्वास्थ्य और इलाज की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री के अलावा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत राज्य सरकार के कई अन्य मंत्री और दिग्गज नेता भी शकुनी चौधरी को देखने अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। फिलहाल, दिग्गज नेता खतरे से बाहर हैं और उनके समर्थकों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
Ajay Kumar

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन