बिहार में पटना समेत 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने की भी संभावना

Updated:
विज्ञापन

बिहार में बारिश की चेतावनी (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून वाली बारिश का दौर शुरू हो गया है. शनिवार की सुबह पटना समेत इसके आस-पास के जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने 27 जिलों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. बिगड़े मौसम में लोगों से सतर्क रहने की भी अपील की गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों बिगड़ा हुआ है. आज सुबह-सुबह पटना समेत इसके आस-पास के जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. पटना के कई इलाकों में बारिश की वजह से पानी भर गए हैं. इस बीच आज मौसम विभाग ने 27 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इस जिलों में तेज बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन 27 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज 19 जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, बेगूसराय, शेखपुरा, लखीसराय, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया जबकि 8 जिलों शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में येलो अलर्ट जारी किया है.

इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विभाग की माने तो, सीवान, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा में भारी से भी भारी बारिश हो सकती है. यानी कि सीमांचल वाले जिलों में आज भी मौसम का मिजाज बेहद ज्यादा बिगड़ा रह सकता है. इन जिलों में बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों से बिगड़े मौसम में खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी गई.

पटना में मौसम का हाल

बिहार में मॉनसून की रफ्तार कमजोर होने के कारण अब भी सामान्य से बहुत कम बारिश हुई है. लेकिन अगले तीन दिनों तक पटना सहित पूरे बिहार में अच्छी बारिश होगी. शुक्रवार की देर रात भी पटना में झमाझम बारिश हुई. मौसम सेवा केंद्र के मुताबिक शनिवार को पटना में हल्की और कई जगहों पर अच्छी बारिश होगी.

12 और 13 को मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 12 और 13 जुलाई को पूरे बिहार में झमाझम बारिश होगी. दो-तीन दिन बीच करके जुलाई में बारिश का सिलसिला चलता रहेगा. उत्तर बिहार में हो रही बारिश की गति और तेज होगी. जबकि पटना, जहानाबाद, गयाजी, भभुआ, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास के साथ अन्य भागों में अच्छी बारिश होगी. शुक्रवार को सबसे अधिक अधिक तापमान रोहतास में 37.7 डिग्री रहा.

Image

Also Read: बांकीपुर में अभिषेक आउट, नीरज कुमार सिन्हा इन, प्रशांत किशोर बोले- बीजेपी को कैंडिडेट भी नहीं मिल रहा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन