'प्लीज छोड़ दीजिए सर', ट्रेनी डीएसपी के थप्पड़ मारने के बाद पुलिसकर्मी के पैरों में गिरा छात्र, देखें तस्वीरें
पुलिसकर्मी के पैरों में गिरा छात्र
Patna Student Protest : पटना में छात्रों का सीएम हाउस की ओर बढ़ा हुजूम, पुलिस से झड़प. ट्रेनी डीएसपी द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद पुलिसकर्मी के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाता छात्र का वीडियो तेजी से फैल रहा है.
Patna Student Protest : पटना के डाकबंगला चौराहा पर छात्रों के प्रदर्शन के बीच भारी बवाल देखने को मिल रहा है. दरअसल, पटना में सीएम हाउस का घेराव करने के लिए छात्रों की भीड़ एक बार फिर निकल पड़ी है. गांधी मैदान से सीएम हाउस को घेरने निकले छात्रों और पुलिस के बीच झड़प का मामला भी सामने आया है. प्रदर्शन के बीच ट्रेनी डीएसपी पर एक छात्र को थप्पड़ मारा है. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
आपके शहर में

इसी बीच छात्र का एक और वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि कई पुलिसकर्मी छात्र को उठाकर ले जाने की कोशिश कर रही है तभी छात्र पुलिसकर्मी के पैरों में गिर गया. छात्र रोते हुए कहने लगा कि 'प्लीज छोड़ दीजिए सर'. थोड़ी देर पहले इसी छात्र को ट्रेनी डीएसपी ने थप्पड़ मारा था. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस तमाम कोशिशें कर रही है. जबकि प्रदर्शनकारी पीछे हटने को राजी नहीं है.

सड़क पर छात्र पुलिसकर्मी के पैरों में गिरकर कहने लगा कि उसे छोड़ दिया जाए. वहीं पुलिसकर्मी छात्र को हटा रहे थे. पुलिस छात्र को डिटेन कर पुलिस वाहन के अंदर करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन छात्र बीच सड़क पर पुलिसकर्मी के पैरों को पकड़ लिया और गुहार लगाने लगा.

जानकारी अनुसार, प्रदर्शन के दौरान एक सिर फट गया. उसके साथी तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए हैं. जबकि एक अन्य छात्रा की बेहोश होने की जानकारी भी सामने आ रही है. पटना के डाकबंगला चौराहे पर भारी बवाल जारी है. पुलिस छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल कर रही है.

CM हाउस घेराव के लिए निकले थे छात्र
BPSC TRE-4 अभ्यर्थी कई मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं. उनकी मांग है कि TRE-4 में सिर्फ एक परीक्षा कराई जाए. इसके अलावा वे निगेटिव मार्किंग हटाने और 100 फीसदी डोमिसाइल लागू करने की मांग कर रहे हैं.
छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे. प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी. हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए