VIDEO : '2000 कर्ज लेकर एग्जाम देने गए'.. पटना के गांधी मैदान पहुंचे छात्रों का छलका दर्द, सुनिए क्या कह रहे?

Updated:
विज्ञापन
छात्रों का छलका दर्द

Patna BPSC Student Protest : पटना के गांधी मैदान में BPSC छात्रों ने अपना दर्द बयां किया. एक महिला अभ्यर्थी ने बताया कि 2000 रुपये का कर्ज लेकर वह परीक्षा देने गई थी. छात्रों की मांगों को वीडियो में सुनिए...

विज्ञापन

Patna BPSC Student Protest : पटना में BPSC, BSSC और AEDO समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं. गांधी मैदान में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जुटे हैं और 15 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास के घेराव की रणनीति बनाई जा रही है. प्रदर्शन को देखते हुए डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कर्ज लेकर परीक्षा देने पहुंची अभ्यर्थी ने सुनाया संघर्ष

प्रदर्शन में शामिल एक महिला अभ्यर्थी ने बताया कि वह ₹2,000 कर्ज लेकर सीवान परीक्षा देने गई थी. उसके माता-पिता नहीं हैं और वह कोचिंग में काम करके अपनी पढ़ाई का खर्च निकालती है. अभ्यर्थी ने परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई जगहों पर बेहद खराब स्थानों पर सेंटर बनाए गए थे. उन्होंने सरकार से अभ्यर्थियों की समस्याओं पर तत्काल ध्यान देने की मांग की. वीडियो में सुनिए अभ्यर्थी क्या कह रहे हैं?

Also Watch : VIDEO : तेजस्वी यादव का बयान, बोले- 'बिहार बन गया Paper Leak का Hub'



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन