बेतिया निबंधन कार्यालय पहुंचे डीएम, पेपरलेस रजिस्ट्री की जांच और अधिकारियों को दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
रंगीन दस्तावेज सौपते जिलाधिकारी

पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजीत सिंह ने बेतिया अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण कर पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को आम जनता को बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान मुख्तारखाना से तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया.

विज्ञापन

Bettiah News: बेतिया. पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी सह जिला निबंधक तरनजीत सिंह ने सोमवार को जिला अवर निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था का जायजा लिया और निबंधन प्रक्रिया की जानकारी ली. डीएम ने मौके पर दो क्रेताओं को जमीन की रजिस्ट्री से संबंधित रंगीन दस्तावेज भी हस्तगत किया. निरीक्षण के दौरान मुख्तारखाना में अनावश्यक रूप से घूमते पाए गए तीन लोगों को हिरासत में लेकर नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निबंधन कार्यालय में मौजूद लोगों से बातचीत कर पेपरलेस रजिस्ट्री के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निबंधन कार्य सुचारु और पारदर्शी तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया.

डीएम ने कहा कि निबंधन कार्यालय आने वाले लोगों को किसी तरह की अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए. क्रेताओं और विक्रेताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश भी दिया गया.

मुख्तारखाना में घूम रहे तीन लोग हिरासत में

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय परिसर स्थित मुख्तारखाना का भी जायजा लिया. यहां अनावश्यक रूप से घूमते पाए गए तीन लोगों को हिरासत में लेकर नगर पुलिस को सौंप दिया गया.

डीएम ने स्पष्ट किया कि निबंधन कार्यालय में अनावश्यक रूप से घूमने या सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

दो क्रेताओं को सौंपा गया रंगीन दस्तावेज

निरीक्षण के दौरान डीएम ने जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले दो क्रेताओं को रंगीन दस्तावेज भी हस्तगत किया. उन्होंने अधिकारियों को पेपरलेस रजिस्ट्री की प्रक्रिया को सरल, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाए रखने का निर्देश दिया.

डीएम ने निबंधन कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार और आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया.

यह भी पढ़ें: भोलेनाथ के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु, जंगल के रास्ते में अचानक सामने आ गए दो भालू


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन