पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच ट्रेनी डीएसपी ने छात्र को मारा थप्पड़, एक अन्य अभ्यर्थी का सिर फटा, छात्रा बेहोश
ट्रेनी डीएसपी ने छात्र को मारा थप्पड़
Patna Student Protest : पटना में छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया है. मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें एक छात्र का सिर फट गया और एक छात्रा बेहोश हो गई. प्रदर्शन के दौरान ट्रेनी डीएसपी द्वारा एक छात्र को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हो रहा है.
Patna Student Protest : पटना में सीएम हाउस का घेराव करने के लिए छात्रों की भीड़ एक बार फिर निकल पड़ी है. गांधी मैदान से सीएम हाउस को घेरने निकले छात्रों और पुलिस के बीच झड़प का मामला भी सामने आया है. प्रदर्शन के बीच ट्रेनी डीएसपी पर एक छात्र को थप्पड़ मारा है. जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
आपके शहर में
एक छात्र का फटा सिर
प्रदर्शन के दौरान एक सिर फट गया. उसके साथी तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए हैं. जबकि एक अन्य छात्रा की बेहोश होने की जानकारी भी सामने आ रही है. पटना के डाकबंगला चौराहे पर भारी बवाल जारी है. पुलिस छात्रों को रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल कर रही है.
कुत्ता कहकर संबोधित करने का आरोप
बता दें कि हाल ही में बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर एक मुहावरा कहा था जिससे छात्रों में आक्रोश हैं, छात्रों का आरोप है कि उन्हें कुत्ता कहा गया है. पत्रकारों ने परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह से छात्रों के आरोपों और आंदोलन पर सवाल पूछा, तो उन्होंने एक हिंदी लोकोक्ति (मुहावरे) का इस्तेमाल करते हुए कहा—"हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार".
सड़क पर उतरे छात्र
दरअसल, बीपीएससी टीआरई-4 में सिर्फ एक परीक्षा कराने, निगेटिव मार्किंग हटाने, 100% डोमिसाइल समेत कई मांगों को लेकर वे सड़क पर उतर गए हैं. उन्हें रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन उसे तोड़ते हुए वे आगे निकल पड़े.
CM हाउस घेराव के लिए निकले थे छात्र
BPSC TRE-4 अभ्यर्थी कई मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं. उनकी मांग है कि TRE-4 में सिर्फ एक परीक्षा कराई जाए. इसके अलावा वे निगेटिव मार्किंग हटाने और 100 फीसदी डोमिसाइल लागू करने की मांग कर रहे हैं.
छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे. प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी. हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए