'2000 रुपये कर्ज लेकर परीक्षा दी', पटना में CM हाउस घेरने निकले छात्रों का छलका दर्द, बैरिकेडिंग तोड़कर बढ़े आगे

Updated:
विज्ञापन

पटना में प्रदर्शन की तस्वीर

Patna Student Protest: पटना में एक बार फिर छात्र सड़क पर उतर गए हैं. अपनी मांगों को लेकर वे सीएम हाउस का घेराव करने निकले. इस दौरान उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन उसे तोड़ते हुए छात्र आगे निकल पड़े.

विज्ञापन

Patna Student Protest: पटना में सीएम हाउस का घेराव करने के लिए छात्रों की भीड़ एक बार फिर निकल पड़ी है. बीपीएससी टीआरई-4 में सिर्फ एक परीक्षा कराने, निगेटिव मार्किंग हटाने, 100% डोमिसाइल समेत कई मांगों को लेकर वे सड़क पर उतर गए हैं. उन्हें रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन उसे तोड़ते हुए वे आगे निकल पड़े.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रदर्शन के बीच अभ्यर्थी का छलका दर्द

प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों ने अपनी-अपनी बात रखी. इसमें से एक अभ्यर्थी ने कहा कि बीपीएससी एईडीओ की परीक्षा 2000 रुपये कर्ज लेकर सीवान में देने के लिए गई थी. मेरे माता-पिता नहीं हैं. मैं काम करने के साथ-साथ पढ़ाई भी करती हूं. लेकिन सीवान जाने के बाद पता चला कि एकदम घटिया जगह सेंटर दिया गया था. खेत में सेंटर दे दिया गया था. इस तरह की जगह पर अगर सेंटर होगा तो छात्र सेटिंग करेंगे ही ना. इन दौरान उन्होंने सरकार से कई मांग भी की.

सीएम से मिलने की मांग पर अड़े छात्र

दूसरे छात्रों ने इस दौरान यह भी कहा, सभी बीमारी का एक ही इलाज है सीएम सम्राट चौधरी, इसलिए हम लोग मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी से ही मिलना चाहते हैं. इस दौरान वे सीएम से मिलने की मांग पर अड़े रहे. लेकिन यह भी खबर सामने आई है कि पुलिस की ओर से आश्वासन दिया गया है कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्दी बनाया जाए, इसके बाद वे मुख्यमंत्री आवास मिलाने के लिए लेकर जायेंगे.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस प्रशासन ने की व्यवस्था

छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट था. छात्रों को रोकने के लिए इस बार पहले से ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी. उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी और उसे बांस और मोटी रस्सी से बांधा भी गया था. इतना ही नहीं, कई जगह तो लोहे की शिल्ड से उन्हें रोकने की कोशिश की जाएगी. वाटर कैनन की भी व्यवस्था की गई है. इस तरह से प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी पहले ही कर ली गई थी.

DM-SSP ने खुद ही संभाला मोर्चा

छात्रों के प्रदर्शन को बढ़ता देख डीएम और एसएसपी ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है. जगह-जगह पर छात्रों को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया जा रहा है. इस बीच खबर यह भी सामने आई है कि छात्र नेता खुशबू पाठक को डिटेन किया गया है. ऐसे में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सरकार की तरफ से क्या पहल किया जाता है, यह देखने वाली बात होगी.

Also Read: बिहार पंचायत चुनाव: पटना हाईकोर्ट ने मुखिया चुनाव में आरक्षण का फॉर्मूला किया साफ, बताया कौन सा कानून होगा लागू


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन