BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री का आया बयान, बोले- जिन मुद्दों को लेकर बैठे थे, उनका समाधान कर दिया गया

Updated:
विज्ञापन

मिथिलेश तिवारी की फाइल फोटो

BPSC Student Protest: BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि छात्रों की सभी मांगों का समाधान कर दिया गया है. साथ ही तेजस्वी यादव को 10वीं पास कर परीक्षा पर सुझाव देने की नसीहत दे दी.

विज्ञापन

BPSC Student Protest: पटना में BPSC TRE-4 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है. छात्र कई मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं. वे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए आगे बढ़े. प्रशासन ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी. हालांकि, प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसी बीच बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का बयान सामने आया है. उन्होंने दावा किया कि छात्रों की जिन मांगों को लेकर वे धरने पर बैठे थे, सरकार ने उनका समाधान कर दिया है.

‘छात्रों की सभी मांगों का समाधान कर दिया गया’

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि सरकार की नियति युवाओं की समस्याओं का समय पर समाधान करना है. उन्होंने कहा कि युवा जिन-जिन मुद्दों को लेकर आए थे, सरकार ने उन सभी का समाधान किया है. मंत्री ने कहा, “जिन-जिन मुद्दों को लेकर छात्र धरने पर बैठे थे, उनके सभी मुद्दों का समाधान कर दिया गया है.”

उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं की समस्याओं को गंभीरता से लेती है. उनका कहना है कि युवाओं की ओर से उठाए गए विषयों पर सरकार ने कार्रवाई की है.

तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना

शिक्षा मंत्री ने इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि उन्हें यह सुनकर हैरानी हुई कि जिस व्यक्ति ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा तक नहीं दी, वह परीक्षा को लेकर सुझाव दे रहा है.

मिथिलेश तिवारी ने कहा, “मुझे यह सुनकर हैरानी हुई कि जिस इंसान ने 10वीं की बोर्ड की परीक्षा तक नहीं दी, वो परीक्षा पर सुझाव दे रहे हैं.”

उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर आगे कहा, “एक बार हमारे बिहार सरकार के स्कूल में दाखिला लीजिए, 10वीं पास कीजिए और फिर आकर हमें परीक्षा पर सुझाव दीजिए. हमें आपका सुझाव बहुत अच्छा लगेगा.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

किन मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र?

BPSC TRE-4 अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी कई मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों की मांग है कि TRE-4 में सिर्फ एक परीक्षा कराई जाए.

इसके अलावा अभ्यर्थी निगेटिव मार्किंग हटाने और 100 फीसदी डोमिसाइल लागू करने की मांग कर रहे हैं. इन्हीं मांगों को लेकर छात्र मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले हैं.

‘2000 रुपये कर्ज लेकर परीक्षा देने गई थी’

प्रदर्शन के दौरान एक महिला अभ्यर्थी ने अपनी परेशानी भी बताई. उसने कहा कि BPSC AEDO की परीक्षा देने के लिए वह 2000 रुपये कर्ज लेकर सीवान गई थी.

अभ्यर्थी ने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं. वह काम करने के साथ पढ़ाई भी करती है. सीवान पहुंचने पर उसे परीक्षा केंद्र की स्थिति देखकर काफी परेशानी हुई.

उसने आरोप लगाया कि परीक्षा केंद्र बेहद खराब जगह पर बनाया गया था. उसके मुताबिक खेत में परीक्षा केंद्र दिया गया था. अभ्यर्थी ने कहा कि ऐसी जगह सेंटर होगा तो छात्र सेटिंग करेंगे ही.

CM से मिलने की मांग पर अड़े अभ्यर्थी

प्रदर्शनकारी छात्र मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने की मांग पर अड़े हैं. छात्रों का कहना है कि उनकी समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद ही हो सकता है. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा, “सभी बीमारी का एक ही इलाज है सीएम सम्राट चौधरी.”

इस बीच पुलिस की ओर से छात्रों को आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई है. बताया गया कि छात्रों का जल्द प्रतिनिधिमंडल बनाया जाएगा. इसके बाद उसे मुख्यमंत्री आवास ले जाने की बात कही गई है.

प्रदर्शन को देखते हुए पटना के DM और SSP ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. अलग-अलग जगहों पर पुलिसकर्मियों को अलर्ट किया गया है.

Also Read: पटना में छात्रों के प्रदर्शन के बीच बेहोश होकर रोड पर गिरी छात्रा, दौड़ी-दौड़ी पहुंचीं SDPO कोमल मीणा और खुद उठाया



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन