मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सचिव लोकेश कुमार सिंह अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने बताया- हालत स्थिर

Published by : AJAY KUMAR Updated At : 14 May 2026 11:23 PM

विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सचिव और राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोकेश कुमार सिंह की गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई

विज्ञापन

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सचिव और राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोकेश कुमार सिंह की गुरुवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सचिवालय में कामकाज के दौरान उन्हें अस्वस्थ महसूस हुआ, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) ले जाया गया।

अस्पताल में हुई शुरुआती मेडिकल जांच में उनका शुगर लेवल काफी कम (लो शुगर) पाया गया है। एहतियात के तौर पर उन्हें आईजीआईएमएस के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग (आईसीयू) में भर्ती किया गया है, जहां वे विशेषज्ञ डॉक्टरों की सघन निगरानी में हैं। इलाज कर रहे चिकित्सकों ने जानकारी दी है कि इलाज के बाद अब उनकी स्थिति पूरी तरह से स्थिर है और खतरे की कोई बात नहीं है। स्वास्थ्य में इसी तरह सुधार दिखा, तो संभवतः शुक्रवार को ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जाना हालचाल

अपने सचिव के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तुरंत आईजीआईएमएस पहुंचे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत कई अन्य मंत्री और नेता भी अस्पताल पहुंचे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

कौन हैं लोकेश कुमार सिंह?

लोकेश कुमार सिंह 2003 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। प्रशासनिक महकमे में उनकी गिनती राज्य के बेहद तेज-तर्रार और कर्मठ अफसरों में होती है। वर्तमान में मुख्यमंत्री सचिवालय की अहम जिम्मेदारी संभालने से पहले, वे स्वास्थ्य, वित्त और ग्रामीण विकास जैसे कई महत्वपूर्ण विभागों में अपनी शानदार सेवाएं दे चुके हैं।

विज्ञापन
AJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By AJAY KUMAR

AJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन