नितिन नवीन का इस्तीफा टला, असम के लिए हुए रवाना, क्या है पूरा मामला

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Mar 2026 3:31 PM

विज्ञापन

नितिन नवीन

Nitin Navin: नितिन नवीन का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है, क्योंकि वह अचानक असम रवाना हो गए हैं. उन्हें 30 मार्च तक इस्तीफा देना जरूरी है. इसे लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है.

विज्ञापन

Nitin Navin: पहले खबर थी कि नितिन नवीन रविवार को अपना इस्तीफा दे देंगे, लेकिन अचानक कार्यक्रम बदलने की वजह से ऐसा नहीं हो सका. वह अचानक असम के लिए रवाना हो गए हैं. इसके चलते इस्तीफा टल गया है. उनके पास इस्तीफा देने के लिए 30 मार्च तक का समय है. इस मामले पर प्रेम कुमार ने भी बयान दिया है.

प्रेम कुमार ने बताया कि उन्हें पहले इस्तीफे की सूचना मिल गई थी, इसलिए वह दिल्ली से वापस भी आ गए थे. लेकिन किसी जरूरी काम की वजह से नितिन नवीन को अचानक बाहर जाना पड़ा. अब जैसे ही नई तारीख तय होगी, उसी दिन वह इस्तीफा दे देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अभी ऑनलाइन या वर्चुअल इस्तीफा देने का कोई नियम नहीं है.

राज्यसभा के लिए चुने गये हैं नितिन

नितिन नवीन हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं और इसके बाद उन्हें राज्यसभा के लिए भी चुना गया है. नियम के अनुसार, कोई भी व्यक्ति एक साथ दो पदों पर नहीं रह सकता. इसलिए उन्हें विधायक पद छोड़ना जरूरी है. नितिन नवीन पटना की बांकीपुर सीट से पांच बार विधायक रह चुके हैं और इस सीट पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सीएम नीतीश को भी देना होगा इस्तीफा

इसी के साथ नीतीश कुमार को भी अपने वर्तमान पद से इस्तीफा देना होगा, क्योंकि वह भी राज्यसभा के लिए चुने गए हैं. ऐसे में बिहार की राजनीति में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. खासकर मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि आगे कौन जिम्मेदारी संभालेगा.

अगर नितिन नवीन बांकीपुर सीट से इस्तीफा देते हैं, तो वहां उपचुनाव भी हो सकता है, जो काफी दिलचस्प रहने वाला है. फिलहाल सबकी नजर 30 मार्च पर टिकी हुई है, जब दोनों नेताओं के इस्तीफे को लेकर स्थिति साफ हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे में बदलेगा बिहार का मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी और तेज हवा का अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन