विज्ञापन

आरा न्यूज़

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय जनसुराज में शामिलपूर्व विधायक ने कहा, वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में बदलाव की सख्त जरूरत हैफोटो नंबर-10, प्रशांत किशोर के साथ पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय.आरा. पूर्व में विधायक रह चुके सिद्धनाथ राय जनसुराज में शामिल हो गये हैं. जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सिद्धनाथ राय के पार्टी में शामिल होने पर हर्ष जताते हुए कहा कि उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा. सिद्धनाथ राय आज भी कुछ गिने-चुने राजनीतिज्ञों में शामिल हैं. इस मौके पर पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति में बदलाव की सख्त जरूरत है. अपराध व भ्रष्टाचार चरम पर है. बिहार को सकारात्मक बदलाव की ओर ले जाने की पहल प्रशांत किशोर ने की है. आगामी चुनाव में शाहाबाद में जनसुराज पार्टी सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी. जनसुराज के अभियान से वे जुड़ चुके हैं और संपूर्ण बिहार में बदलाव की आहट सुनाई पड़ रही है.

आरा >6:43 PM. 11 Aug

ट्रक की चपेट में आने से शिक्षक जख्मी, आरा रेफरनासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाइवे पर धौरी के समीप हुई घटनासहार. स्थानीय थाना क्षेत्र के नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाइवे पर धौरी के समीप ट्रक की चपेट में आने के कारण मोटरसाइकिल सवार शिक्षक जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार उत्क्रमित मध्य विद्यालय खैरा के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार विद्यालय से अपने घर सखुआना लौट रहे थे. उसी दौरान धौरी के समीप अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने के कारण बुरी तरह से जख्मी हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जख्मी शिक्षक को आरा रेफर किया गया. घटना की सूचना मिलने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक फतेबाबु, शिक्षक विजय राम, शिवशंकर राम, संतोष कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य शिक्षक ने हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे.

आरा >6:01 PM. 11 Aug

PrevPage 137Next

बिहार वीडियो

Arrah Today News :

Latest Arrah News in Hindi: आरा (Arrah) के स्थानीय समाचार, राजनीति, मौसम, शिक्षा, लाइफस्टाइल, इवेंट, बिजनेस, स्वास्थ्य, रेलवे और प्रशासनिक खबरों की हर पल की ताजा जानकारी पाने के लिए आप हर समय प्रभात खबर से जुड़े रहें। यहां आपको निष्पक्ष समाचार, लाइव रिपोर्टिंग, फैक्ट चेक, ग्राउंड रिपोर्ट के साथ हर पल की खबरों की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जाती है।

प्रभात खबर आपके लिए 100 से अधिक रिपोर्टर्स, संवाद सूत्र, एक्सपर्ट्स और विषय विशेषज्ञों की खोजपरक रिपोर्टिंग, फीचर, लेख और टिप्पणियां लेकर आता है, जो आपको हर समय रियल टाइम और निशुल्क मिलती हैं। इसके साथ ही पढ़ें क्यूरेटेड और महत्वपूर्ण Arrah news

Arrah Mausam :

आरा के लिए आज का सटीक और डिटेल्ड मौसम (Mausam) की जानकारी यहां पाएं।

About Arrah

आरा (Arrah) बिहार के भोजपुर जिले का मुख्यालय है और यह ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। आरा का इतिहास भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गहराई से जुड़ा है, खासकर वीर कुंवर सिंह के नेतृत्व में हुए 1857 के विद्रोह के कारण यह शहर राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है।

आज के समय में आरा तेजी से विकसित हो रहा शहर है, जहां व्यापार, शिक्षा और उद्योगों का अच्छा विस्तार देखने को मिल रहा है।

आरा का मौसम और खानपान (Arrah Weather & Food)

बात जब आरा मौसम की आए तो यहां का मौसम सालभर में अलग-अलग रूप दिखाता है। वहीं गर्मियों में तापमान 30°C से 42°C तक पहुंच जाता है, जबकि यही तापमान सर्दियों में 8°C से 10°C तक गिर जाता है और जब बात यहां की मानसून की जाए तो वातावरण ठंडा और हरियाली से भर जाता है।

रही बात यहां की खानपान की तो आरा की थाली में पारंपरिक बिहारी स्वाद का भरपूर मिश्रण मिलता है। यहां का मछली-भात, लिट्टी-चोखा, सत्तू पराठा, दही-चूड़ा, और खिचड़ी अपने लजीज स्वाद के लिए बेहद लोकप्रिय हैं और खासकर मिठाइयों में खाजा, अनरसा, पेड़ा, ठेकुआ और चमचम का स्वाद सभी लोगों का बेहद पसंदीदा होता है।