महुआ शराब बनाने को रखा गया 200 लीटर पास नष्ट

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 10 Aug 2025 7:19 PM

विज्ञापन

गीधा थाना क्षेत्र के गीधा मुसहरटोली में पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

कोईलवर.

गीधा थाना क्षेत्र के गीधा मुसहरटोली में गीधा पुलिस ने शराब के निर्माण और बिक्री पर चोट करते हुए छापेमारी कर दो सौ लीटर से अधिक महुआ पास को जब्त कर नष्ट कर दिया. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में की गयी. इस बाबत थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गीधा मुसहरटोली में महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध यह कार्रवाई की गयी है.

सूचना मिली थी कि यहां बड़े पैमाने पर महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है. इसी आलोक में शनिवार की रात छापेमारी की गयी. इस दौरान जमीन में गाड़कर प्लास्टिक के डब्बे में महुआ पास छिपाकर रखा गया था. छापेमारी के दौरान उसे वहीं नष्ट कर दिया गया. थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन