आशा के 162 रिक्त पद इसी माह भरे जायेंगे : डीएम

मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी विवेक रंजन रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की गयी. बैठक में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.जिले में आशा की कुल 162 रिक्तियों को मार्च के भीतर हर हाल में भरने का निर्देश सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिया गया.
प्रतिनिधि,सीवान. मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में सिविल सर्जन कार्यालय स्थित सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी विवेक रंजन रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की गयी. बैठक में जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.जिले में आशा की कुल 162 रिक्तियों को मार्च के भीतर हर हाल में भरने का निर्देश सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को दिया गया.
बैठक के दौरान डीएम ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के तहत चिकित्सकों, पारा मेडिकल कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अस्पतालों में चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर अद्यतन रखा जाए तथा उसे अस्पताल परिसर में प्रदर्शित किया जाए. साथ ही अस्पतालों में उपलब्ध सभी उपकरणों को संचालित स्थिति में रखने पर भी बल दिया गया. जिलाधिकारी ने राज्य स्तर से संचालित भव्या डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग से संबंधित जिलावार रैंकिंग के विभिन्न सूचकांकों की समीक्षा करते हुए उसमें सुधार लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए.उन्होंने अस्पतालों में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया.बैठक में सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद, अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सिंह, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. ओपी लाल, संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. अशोक कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक विशाल कुमार सिंह मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




