पत्थरबाजी व मारपीट में मां की मौत दो बेटे घायल

Updated:
विज्ञापन
पत्थरबाजी व मारपीट में मां की मौत दो बेटे घायल

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बघङा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में बुधवार को जमकर पत्थरबाजी हुई. इसके बाद मामला मारपीट में बदल गया. जहां मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने के कारण एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान 70 वर्षीय मानकी देवी के रूप में की गई. वही इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में मृतिका के पुत्र रविंद्र यादव और जितेंद्र यादव शामिल हैं .

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बघङा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में बुधवार को जमकर पत्थरबाजी हुई. इसके बाद मामला मारपीट में बदल गया. जहां मारपीट के दौरान गंभीर चोट लगने के कारण एक वृद्ध महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान 70 वर्षीय मानकी देवी के रूप में की गई. वही इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में मृतिक के पुत्र रविंद्र यादव और जितेंद्र यादव शामिल हैं . मामले में घायल जितेंद्र यादव ने बताया कि मेरे पट्टीदार से पहले से ही पांच बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है जो मामला कोर्ट में लंबित है. बुधवार को मेरी मां मानकी देवी घर के दरवाजे पर कुर्सी पर बैठी हुई थी. मैं गांव में गया हुआ था तभी अचानक पट्टीदारों ने मारपीट करना शुरू कर दिया.हम दो भाइयों को सूचना मिली तो हम लोग मौके पर पहुंचे जहां वे लोग हम लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिए. इसके बाद जमकर पत्थरबाजी की गई .पत्थरबाजी के दौरान हम सभी सदस्य घर के अंदर छुप गए और मेरी मां बाहर ही बैठी हुई थी. जहां उसे गंभीर चोट लग गई, लोगों को समझाने बुझाने के बाद जब मामला शांत हुआ तो हम लोग बाहर निकले .जहां देखा कि मेरी मां नीचे गिरी पड़ी है और उसकी मौत हो गई है. इधर मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी, जहां देर संध्या पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया. गंभीर रूप से घायल रविंदर यादव ने बताया कि पूर्व में हम लोगों ने आरोपियों के विरुद्ध चार प्राथमिक की भी दर्ज कराई है. बोले थानाध्यक्ष मारपीट के दौरान एक वृद्ध महिला की मौत हुई है. मामले की जांच की जा रही है.आपसी मामला बताया जा रहा है . उपेंद्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष ,मुफस्सिल

विज्ञापन
Deepak Mishra

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन