प्रेमी की दूसरी जगह शादी करने पर प्रेमिका का हंगामा

शादी का वादा कर लिव इन में रह रहे युवक के अब दूसरी जगह शादी रचाने की तैयारी की खबर पाकर लुधियाना से बुधवार की सुबह प्रेमिका उसके दरवाजे पर पहुंची.युवती ने अपने प्रेमी के शादी से इंकार करने पर जमकर हंगामा की.इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में युवती ने पास के कुंए में कुदकर जान देने की भी कोशिश की. पुलिस युवक व युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
प्रतिनिधि,मैरवा. शादी का वादा कर लिव इन में रह रहे युवक के अब दूसरी जगह शादी रचाने की तैयारी की खबर पाकर लुधियाना से बुधवार की सुबह प्रेमिका उसके दरवाजे पर पहुंची.युवती ने अपने प्रेमी के शादी से इंकार करने पर जमकर हंगामा की.इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में युवती ने पास के कुंए में कुदकर जान देने की भी कोशिश की. पुलिस युवक व युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
थाना क्षेत्र के छेनी छापर गांव में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई. जब पंजाब के लुधियाना से चलकर एक युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई. प्रेमी के तिलक समारोह के एक दिन बाद पहुंचकर प्रेमिका ने जमकर बवाल काटा और शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित प्रेमी को हिरासत में ले लिया है.
बताया जाता है कि छेनी छापर निवासी अजीत दुबे लुधियाना की एक निजी कंपनी में काम करता था. वहीं उसकी मुलाकात लुधियाना निवासी अंजली जायसवाल से हुई. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. अंजली का आरोप है कि अजीत ने उससे शादी का वादा किया था. जिसके बाद वे पिछले एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.
अजीत कुछ समय पहले बिना बताए अपने गांव आ गया और परिजनों के दबाव में दूसरी जगह शादी तय कर ली. 28 अप्रैल को अजीत का तिलक समारोह संपन्न हुआ था.जैसे ही इसकी भनक अंजली को लगी. वह बुधवार सुबह नौ बजे सीधे अजीत के दरवाजे पर पहुंच गई. घर पर शादी का माहौल देख अंजली ने हंगामा शुरू कर दिया.करीब एक घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान युवती काफी आक्रोशित दिखी. उसने स्थानीय थाना प्रभारी को फोन कर मामले की जानकारी दी. इस बीच युवती ने गांव के एक कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की. लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने उसे तत्परता दिखाते हुए बचा लिया. युवती का साफ कहना है.मेरी शादी अजीत दुबे से ही होगी. मुझे उसके परिवार से कोई लेना-देना नहीं है.अगर इंसाफ नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगी.
सूचना मिलते ही मैरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अजीत दुबे को हिरासत में लेकर थाने ले आई. पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने की कोशिश की.इधर प्रेमी अजीत दुबे ने कहा की की मामला रुपये पैसे का है. इसको लेकर लुधियाना में भी विवाद हुआ था. मुझे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है.इस संबंध में थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया की युवक और युवती दोनों पुलिस की अभिरक्षा में हैं. मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल युवती की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. शिकायत मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










