इस साल पटना का पीक लोड 900 मेगावाट के पार होने की संभावना, जानिए क्या है तैयारी
सांकेतिक तस्वीर
Electricity In Bihar: मार्च के महीने में ही लोगों को उमस वाली गर्मी परेशान कर रही है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि इस साल पटना शहर का पीक लोड 900 मेगावाट के पार हो सकता है. ऐसे में लोगों को बिना किसी रुकावट के बिजली कैसे दी जाए, इसे लेकर तैयारी की गई है.
Electricity In Bihar: (अनुपम कुमार, पटना) पटना का पिछले 12 सालों में बिजली का पीक वार्षिक लोड दोगुना हो गया है. साल 2014 में अधिकतम वार्षिक लोड 16 जून को सुबह 10 बजे रिकॉर्ड किया गया, जो 489 मेगावाट था. बीते साल अधिकतम लोड बढ़कर 884 मेगावाट हो गया, जो 15 जून को रात 12 बजे रिकॉर्ड किया गया. इस साल भीषण गर्मी में इसके 900 मेगावाट के पार होने की संभावना है.
क्या कहना है अधिकारियों का?
पेसू के एक वरीय अधिकारी की माने तो, इस साल मई-जून के भीषण गर्मी में शहर के अधिकतम लोड के एक हजार मेगावाट तक बढ़ने का अनुमान लगा कर तैयारी की जा रही है. भीषण गर्मी के शुरू होने से पहले ही लोड शेयरिंग करने के लिए शहर में आठ नए पीएसएस के निर्माण करने की योजना बनाई गई थी, जिनमें से सात का निर्माण पूरा हो गया है और आठवां भी अगले महीने पूरा हो जायेगा.
इन आठ नए पीएसएस के बनने से शहर के पीएसएस की संख्या 78 से बढ़कर 86 हो जाएगी. हर नए पीएसएस से 30 से 40 हजार लोगों को सीधी बिजली आपूर्ति होगी और उन्हें लो वोल्टेज, लोड शेडिंग और बार-बार ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा.
इतने लाख लोगों को होगा फायदा
हर नए पीएसएस के निर्माण से लगभग एक लाख आबादी को लाभ मिलेगा और आठ नए पीएसएस लगभग आठ लाख आबादी को लाभ होगा. इनमें पटना सदर के क्षेत्रों के साथ साथ पटना सिटी, फुलवारीशरीफ, खगौल और दानापुर के क्षेत्र भी शामिल होंगे.
विजयनगर पीएसएस चालू 50 हजार लोगों को फायदा
पाटलिपुत्र स्टेशन के पास विजयनगर में बना पावर सब स्टेशन गुरुवार को चालू हो गया. यहां 10-10 मेगावाट के दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगे हैं. आशियाना सब डिवीजन में स्थित इस पीएसएस से विजय नगर, जलालपुर, रूपसपुर, सौभाग्य शर्मा पथ, सांई कॉरपोरेट, बेली रोड, तिलकनगर, वेद नगर और पटेल चौक में बिजली आपूर्ति होगी और 50 हजार लोगों को फायदा होगा.
साथ ही इस पीएसएस के चालू होने से आगे आने वाली गर्मी के मौसम में लोड बहुत बढ़ जाने के बाद भी इन क्षेत्रों के लोगों को लो वोल्टेज का सामना नहीं करना पड़ेगा और न ही बार-बार ट्रिपिंग जैसी समस्याओं को झेलना पड़ेगा.
Also Read: APJ अब्दुल कलाम साइंस सेंटर में मिलेगा अनोखा अनुभव, ले सकेंगे दिलचस्प जानकारियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










