कपड़ा डालने के दौरान छत से गिरकर युवती घायल
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा गांव में सोमवार की सुबह हुई घटना
विज्ञापन
आरा.
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा गांव में सोमवार की सुबह छत से गिरकर एक युवती घायल हो गयी है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायल युवती उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एडौरा गांव निवासी अजय सिंह की 18 वर्षीया पुत्री गीता कुमारी है. इधर, युवती के परिजन ने बताया कि सोमवार की सुबह छत पर कपड़ा डालने के लिए गयी थी. रेलिंग नहीं होने से वह कपड़ा डालने के दौरान असंतुलित होकर छत से गिर पड़ी और घायल हो गयी. इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा. परिजन जख्मी युवती को इलाज के लिए तुरंत लेकर आरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत स्थिर है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










