रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट

Updated at : 10 Mar 2026 8:25 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर प्रशासन अलर्ट

श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी सीवान सदर के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. बैठक में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही. बैठक का मुख्य उद्देश्य रामनवमी के अवसर पर शहर में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजन सुनिश्चित करना था

विज्ञापन

प्रतिनिधि,सीवान. श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी सीवान सदर के कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. बैठक में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही. बैठक का मुख्य उद्देश्य रामनवमी के अवसर पर शहर में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजन सुनिश्चित करना था.बैठक के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, जुलूस के संभावित मार्ग, यातायात व्यवस्था तथा शहर की साफ-सफाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष गुप्ता ने समिति के सदस्यों से आपसी समन्वय बनाकर त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का आह्वान किया. बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखते हुए प्रशासन को भरोसा दिलाया कि आयोजन के दौरान सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा.साथ ही जुलूस के दौरान अनुशासन बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह से दूर रहने की अपील की गई.इसके अलावा नगर क्षेत्र में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने, आवश्यक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई.बैठक के अंत में प्रशासन और समिति के सदस्यों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि इस वर्ष रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण, भव्य और अनुशासित तरीके से मनाया जाएगा, ताकि जिले में आपसी भाईचारा और सौहार्द की मिसाल कायम हो सके.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन