झारखंड में मौसम ने ली करवट, बारिश और तेज हवा के आसार 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 19 May 2026 8:04 AM

विज्ञापन
झारखंड का मौसम सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: मई के महीने में झारखंड के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ, हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रहेगा. 

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड का मौसम इन दिनों बदला हुआ है. मई महीने में कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज आंधी और बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. 

19 मई का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई की राज्य में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं, उत्तर-पश्चिमी और उससे सटे मध्य भागों हजारीबाग और कोडरमा को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 

20-21 मई का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के पूर्वी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात होने की संभावना है. वहीं, पलामू और गढ़वा को छोड़कर राज्य के पश्चिमी, निकटवर्ती मध्य एवं दक्षिणी भागों में भी कई स्थानों पर गरज के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. 21 मई को राज्य के पलामू, लातेहार और गढ़वा को छोड़कर शेष जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है.

22 मई का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 मई को राज्य में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी भागों को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

आगे भी बदला रहेगा मौसम 

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है कि मई महीने के अंतिम सप्ताह तक मौसम बदला रहेगा. 23 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवा, बारिश और गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: रांची में हिनू की पीएचईडी कॉलोनी में जलमीनार से पानी का रिसाव, जल्द होगी मरम्मत

यह भी पढ़ें: खेल नगरी गुमला में स्थापना दिवस का जश्न: DC दिलेश्वर महतो संग ‘रन फॉर गुमला’ में दौड़े सैकड़ों युवा

यह भी पढ़ें: रांची में हिनू की पीएचईडी कॉलोनी में जलमीनार से पानी का रिसाव, जल्द होगी मरम्मत

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola