हजारीबाग में आरटीई की सूची जारी, 23 प्राइवेट स्कूलों में 279 में से 149 पर नामांकन, 140 सीटें खाली

Updated:
विज्ञापन
हजारीबाग स्थित डीईओ आकाश कुमार का कार्यालय. फोटो: प्रभात खबर

हजारीबाग स्थित डीएसई आकाश कुमार का कार्यालय. फोटो: प्रभात खबर

RTE Admission: हजारीबाग के 23 निजी स्कूलों में आरटीई के तहत 279 सीटों में केवल 139 बच्चों का चयन हुआ, जबकि 140 सीटें खाली रह गईं. शिक्षा विभाग शेष सीटों पर जल्द नामांकन करेगा और अन्य मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को भी आरटीई से जोड़ने की तैयारी में जुटा है.

विज्ञापन

RTE Admission: हजारीबाग जिले के अलग-अलग 23 निजी (प्राइवेट) स्कूलों में सत्र 2026-27 में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) से होने वाली नामांकन प्रक्रिया को शिक्षा विभाग ने पूरा किया है. लंबे इंतजार के बाद सोमवार की देर शाम चयनित बच्चों की सूची जारी हुई है. कुल 279 में 139 सीट पर बच्चों का चयन किया गया. अभी भी 140 सीटें खाली है. पांच स्कूलों में एक भी नामांकन नहीं हुआ है, जबकि शहरी क्षेत्र के चुनिंदा स्कूलों में लगभग सीटें भर गयी है.

कहां कितना नामांकन

  • डीएवी पब्लिक स्कूल बरही-00
  • डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी-00
  • डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो बरकट्ठा-03
  • सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल चौपारण-02
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल-15
  • जैक एंड जिल स्कूल सिंघानी-10
  • लॉर्ड कृष्णा स्कूल अमृतनगर-00
  • संत पॉल स्कूल-10
  • सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली-00
  • नेशनल पब्लिक स्कूल-09
  • संत स्टेफन स्कूल-12
  • रामकृष्ण शारदा मठ एंड मिशन-12
  • माउंट एग्माउंट स्कूल-15
  • डीएवी पब्लिक स्कूल-15
  • नमन विद्या- 03
  • रोजबड स्कूल-04
  • ओएसिस स्कूल-01
  • न्यू हजारीबाग पब्लिक स्कूल हूपाद-00
  • चैंपियन बेसिक अकैडमी-06
  • एंजेलस हाई स्कूल सिरसी-10
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल शंकरपुर-10
  • संत अगस्टिन हाई स्कूल कंचनपूर-01
  • डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी-ए-01

क्या कहते हैं अधिकारी

हजारीबाग के डीएसई आकाश कुमार ने कहा कि आरटीई से 23 निजी स्कूल 279 बच्चों का नामांकन लेंगे. इसमें 139 बच्चों का चयन किया गया है. शेष 140 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया को जल्द पूरा किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में RTE के तहत 23 निजी स्कूलों में 279 बच्चों का नामांकन, पहली सूची जारी

बाकी स्कूलों को आरटीई से जोड़ने की कवायद शुरू

इधर जिले भर में बाकी बचे स्कूलों को भी आरटीई से जोड़ने की कवायद शुरू की गई है. मसलन अधिक से अधिक गरिब और निर्धन बच्चों को निजी स्कूलों से जोड़ने को लेकर शिक्षा विभाग ने अभियान चलाया है. मतलब वैसे स्कूल जिन्होंने सरकार से मान्यता लिया है और उसका यूडाईस को जारी किया गया है. ऐसे सभी स्कूलों को चिन्हित किया जा रहा है. इन स्कूलों में आरटीई के तहत बच्चों का नामांकन कराया जायेगा. बता दें एक सर्वे अनुसार जिले में अगर सभी कोटी को मिलाकर 2200 सरकारी स्कूल है तो इसके उलट जिले भर में अलग-अलग छोटे और बड़े पैमाने पर निजी स्कूलों की संख्या पांच हजार से अधिक है. इसमें कई अल्पसंख्यक निजी स्कूल है. जिन निजी स्कूलों में आरटीई के तहत बच्चों का नामांकन नहीं लिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: आरईटी के तहत निजी स्कूलों में एक चौथाई सीटों पर नामांकन के लिए आज होगी लॉटरी


विज्ञापन
कुमार विश्वत सेन

लेखक के बारे में

By कुमार विश्वत सेन

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola