हजारीबाग में RTE के तहत 23 निजी स्कूलों में 279 बच्चों का नामांकन, पहली सूची जारी

स्कूल जाते हुए बच्चे
Hazaribagh News: हजारीबाग जिले में आरटीई से 23 निजी स्कूलों में 279 बच्चों के नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग ने पहली सूची जारी की है. 580 में 180 आवेदन विचाराधीन. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें
हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट
Hazaribagh News: झारखंड में हजारीबाग जिले के अलग-अलग 23 निजी स्कूलों के प्रवेश कक्षा में सत्र 2026-27 के लिए निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत 279 बच्चों के नामांकन संबंधित पहली सूची शिक्षा विभाग ने जारी किया. इसमें मिले 580 आवेदनों में सत्यापन के बाद लगभग 180 आवेदन को विचाराधीन श्रेणी में रखा गया है. शेष आवेदनों के साथ मौजूद कागजात पर अभिभावकों से उनका पक्ष मांगा गया है. आवेदक 28 अप्रैल शाम 4:00 बजे तक अपना पक्ष रख सकते हैं. जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आकाश कुमार ने बताया सत्यापित सभी 580 बच्चों की सूची को हजारीबाग nic.com पर डाला गया है. इसमें 180 आवेदन के आवश्यक कागजात जांच में सही मिलने पर सभी को विचाराधीन (अंडर कंसीडरेशन फॉर रेंडमाइजेशन) की श्रेणी में रखा गया है.
क्या है मामला?
निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत 279 बच्चों के नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग ने पोर्टल बनाकर निर्धारित समय सीमा यानी 14 मार्च 2026 तक 580 आवेदन प्राप्त किया है. नियम अनुसार इसमें अलग-अलग 23 निजी स्कूलों के लिए 279 बच्चों की सूची शिक्षा अधिकारी/कर्मी की एक टीम तैयार करने में जुटी है. अंतिम रूप से तैयार सूची संबंधित स्कूलों को भेजा जाएगा. आरटीई में गरीब बच्चों का नामांकन होना है. इसके लिए आरटीई के संकल्प पत्र में बच्चों के अभिभावकों को 72,000 का इनकम सर्टिफिकेट (आय प्रमाणपत्र) अनिवार्य किया गया है.
झारखंड: हजारीबाग में आरटीई के तहत 23 निजी स्कूलों में 279 बच्चों के नामांकन के लिए पहली सूची जारी हुई है. कुल 580 आवेदन मिले थे, जिनमें करीब 180 आवेदन विचाराधीन रखे गए हैं. #Jharkhand #Hazaribagh #PrabhatKhabar #प्रभातखबर pic.twitter.com/T8P3W1B0M8
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) April 28, 2026
किस निजी स्कूल में कितना नामांकन
बरही- डीएवी पब्लिक स्कूल – नर्सरी – 10
बड़कागांव-डीएवी पब्लिक स्कूल उरीमारी-एलकेजी-08
बरकट्ठा-डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो-वन-20
चौपारण-सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल बहेरा-वन-20
शहरी क्षेत्र-दिल्ली पब्लिक स्कूल-वन-15
शहरी क्षेत्र-जैक एंड जिल स्कूल सिंघानी-नर्सरी-10
शहरी क्षेत्र-लॉर्ड कृष्णा स्कूल अमृतनगर-वन-10
शहरी क्षेत्र-संत पॉल स्कूल-वन-10
शहरी क्षेत्र-सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटोली-वन-10
शहरी क्षेत्र-नेशनल पब्लिक स्कूल-वन-20
शहरी क्षेत्र-संत स्टेफन स्कूल-वन-15
शहरी क्षेत्र-श्री रामकृष्ण शारदा मठ एंड मिशन-नर्सरी 12
शहरी क्षेत्र-माउंट एग्माउंट स्कूल-एलकेजी- 15
शहरी क्षेत्र-डीएवी पब्लिक स्कूल-नर्सरी-15
शहरी क्षेत्र-नमन विद्या-नर्सरी- 07
शहरी क्षेत्र- रोजबड स्कूल- एलकेजी- 07
शहरी क्षेत्र-ओएसिस स्कूल हजारीबाग-नर्सरी-10
शहरी क्षेत्र-न्यू हजारीबाग पब्लिक स्कूल हूपाद- नर्सरी-10
इचाक-चैंपियन बेसिक अकैडमी-वन-20-
कटकमदाग-एंजेलस हाई स्कूल सिरसी-एलकेजी-10
कटकमदाग- दिल्ली पब्लिक स्कूल शंकरपुर-एलकेजी-10
कटकमसांडी-संत अगस्टिन हाई स्कूल कंचनपूर-वन-10
डाडी-डीएवी पब्लिक स्कूल गिद्दी-ए-नर्सरी-05
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव
यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




