मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं के खाते में एक साथ आ सकते हैं 5000 रुपये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Maiyan Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है. झारखंड सरकार अप्रैल और मई महीने की राशि एक साथ ट्रांसफर कर सकती है. डीबीटी प्रक्रिया से पहले राज्य सरकार तमाम जिलों योजना की लाभुक महिलाओं का सत्यापन भी कर रही है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

राजलक्ष्मी की रिपोर्ट

विज्ञापन

Maiyan Samman Yojana: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को इस बार एक साथ 5000 रुपये मिलने वाले हैं. मंईयां सम्मान योजना के लिए 8 हजार करोड़ रुपये आवंटित की गई है. महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए ये राशि दी है. झारखंड सरकार की मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है.

अप्रैल और मई की किस्त एक साथ मिलने की संभावना 

इस बीच खबर ये है कि अप्रैल और मई माह के पैसे एक साथ महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर किए जा सकते हैं. यानी की लाभुक महिलाओं के खाते में एक साथ 5000 रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं. 

लाभुकों का सत्यापन जारी 

डीबीटी (DBT) की प्रक्रिया से पहले राज्य सरकार तमाम जिलों योजना की लाभुक महिलाओं का सत्यापन भी कर रही है, जिससे कि योजना का लाभ पात्र लाभुकों के खाते में ही जा सके. 

मार्च में मिला था आखिरी भुगतान 

मार्च महीने में आखिरी बार महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिला था. इसके बाद से महिलाएं अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं. अब दो महीने की राशि एक साथ भेजे जाने की खबर से लाभुकों में उत्साह देखा जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: Ranchi: कारोबारी पर फायरिंग कराने वाला गिरफ्तार, अनिल टाइगर हत्याकांड से भी जुड़ा नाम

यह भी पढ़ें: Ranchi: नियुक्ति के बाद भी स्टेट बार काउंसिल को देना होगा एडवोकेट का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola