दोहरे हत्याकांड में पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी गुड्डू ने किया आत्मसमर्पण, नगर थाना क्षेत्र में 29 अप्रैल को पिता-पुत्र की हुई थी हत्या

Updated:
विज्ञापन

चंदन सिंह और हर्ष सिंह का फोटो

Siwan News: (पंकज कुमार) नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी गुड्डू यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है.

विज्ञापन

Siwan News: (पंकज कुमार) नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी गुड्डू यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. आत्मसमर्पण करने वाला आरोपी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरैया टोला, चरखापुर निवासी सुरेंद्र यादव का पुत्र गुड्डू यादव है.

आपके शहर में

विज्ञापन

29 अप्रैल को हुए विवाद में हुई थी पिता-पुत्र की हत्या

जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल की शाम वाहन साइड लेने को लेकर विवाद हुआ था. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने भाजपा नेता सह पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के बहनोई चंदन सिंह और उनके भांजे हर्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें हर्ष की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चंदन सिंह की इलाज के दौरान पटना स्थित आईजीआईएमएस में मौत हो गई थी.

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का आरोप

इस मामले में मनोज सिंह ने चार नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जांच के दौरान एसआईटी ने छोटू यादव को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के दौरान हुसैनगंज इलाके में गुड्डू यादव और उसके साथियों ने छोटू को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी. जवाबी कार्रवाई में छोटू के पैर में गोली लग गई थी, जबकि गुड्डू अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया था.

पुलिस दबिश के बाद किया आत्मसमर्पण

पुलिस लगातार मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी. जांच के दौरान गुड्डू यादव की संलिप्तता सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए थे. लगातार पुलिस दबिश के कारण अंततः गुड्डू यादव ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

नगर थाना पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण के बाद गुड्डू यादव को रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कोर्ट का आदेश मिलते ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. पुलिस उससे दोहरे हत्याकांड और पुलिस पर फायरिंग की घटना को लेकर विस्तृत पूछताछ करेगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे.

ALSO READ: सिवान में आज: जानें सिवान जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर,आज का मौसम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन