सीवान में सरसों तेल चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, बाइक से देते थे वारदात को अंजाम

चोरी की सांकेतिक तस्वीर
Siwan News: सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र से चोरी का मामला सामने आया है. जहां दुकानदार को झांसा देकर सामान चुराने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पहले भी कई दुकानों को निशाना बना चुके हैं. इस बार सीसीटीवी कैमरे में उनकी हरकतें रिकॉर्ड हो गईं, जिसके बाद उनकी पहचान आसान हो गई. फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
Siwan News: (आनंद मिश्र की रिपोर्ट) सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र में सड़क किनारे स्थित किराना दुकानों को निशाना बनाने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी बाइक से वारदात को अंजाम देकर कुछ ही मिनटों में फरार हो जाते थे.
कैसे देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस और पीड़ित दुकानदारों के अनुसार आरोपी पहले ग्राहक बनकर दुकान पर पहुंचते थे. एक आरोपी बाइक स्टार्ट रखकर बाहर खड़ा रहता था, जबकि दूसरा आरोपी दुकान के अंदर जाकर सामान खरीदने के बहाने दुकानदार को उलझाता था. इसी दौरान वे मौका पाकर सामान लेकर फरार हो जाते थे.
ताजा घटना में कैसे पकड़े गए
रविवार को शफीछपरा स्थित अपूर्वा इंटरप्राइजेज में सरसों तेल चोरी करते समय दोनों आरोपियों को दुकानदार योगेंद्र गिरि और उनके परिजनों ने दौड़ाकर पकड़ लिया. इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
सीसीटीवी से हुआ बड़ा खुलासा
दुकानदार के अनुसार दोनों आरोपी पहले भी कई बार चोरी कर चुके थे. इस बार सीसीटीवी कैमरे में उनकी हरकतें रिकॉर्ड हो गईं, जिसके बाद उनकी पहचान आसान हो गई.
चोरी का तरीका और नेटवर्क
आरोपी सड़क किनारे स्थित दुकानों को निशाना बनाते थे और तेज रफ्तार बाइक का इस्तेमाल करते थे. बताया जा रहा है कि ये गिरोह पिछले कुछ वर्षों में दर्जनों टीन सरसों तेल चोरी कर चुका है और सस्ते दामों में बाजार में बेच देता था.
आरोपियों की पहचान
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गोपालगंज जिले से जुड़े हैं—
- रोहित कुमार, निवासी मोगल बिरैचा, गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र
- रमजान अली, निवासी सरेया अख्तियार, संबंधित थाना क्षेत्र
दोनों के खिलाफ कई दुकानों में चोरी करने के आरोप हैं।
पुलिस कार्रवाई
फिलहाल दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।
Also Read:आरा में अवैध खनन के खिलाफ बढ़ा विरोध, बाहरी राज्यों में सप्लाई रोकने की मांग तेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










