विधानसभा में गूंजा गोरेयाकोठी में स्किल सेंटर का मुद्दा, विधायक देवेशकांत सिंह ने सरकार से की स्थापना की मांग

Updated:
विज्ञापन
विधानसभा में स्कील सेंटर का मुद्दा उठाते गोरेयाकोठी के विधायक देवेशकान्त सिंह | Prabhat Khabar Network

विधानसभा में स्कील सेंटर का मुद्दा उठाते गोरेयाकोठी के विधायक देवेशकान्त सिंह | Prabhat Khabar Network

Siwan News: गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेशकांत सिंह ने युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है. उन्होंने बिहार विधानसभा में क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना की पुरजोर मांग की है.

विज्ञापन

Siwan News: गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेशकांत सिंह ने बिहार विधानसभा में क्षेत्र के युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाते हुए गोरेयाकोठी में एक स्किल डेवलपमेंट सेंटर (कौशल विकास केंद्र) स्थापित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण की सुविधा नहीं मिलने के कारण उन्हें दूसरे जिलों और राज्यों का रुख करना पड़ता है.

युवाओं को स्थानीय स्तर पर मिले प्रशिक्षण

विधायक ने सदन में कहा कि यदि गोरेयाकोठी में आधुनिक स्किल सेंटर की स्थापना की जाती है तो स्थानीय युवाओं को तकनीकी और रोजगारपरक प्रशिक्षण मिलेगा. इससे उन्हें निजी एवं सरकारी क्षेत्रों में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और पलायन भी कम होगा.

सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग

देवेशकांत सिंह ने सरकार से मांग की कि गोरेयाकोठी में अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त स्किल सेंटर की स्थापना कर युवाओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने कहा कि कौशल विकास ही युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है.

क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई दिशा

विधायक ने कहा कि स्किल सेंटर खुलने से न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि स्थानीय उद्योग, स्वरोजगार और उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे गोरेयाकोठी सहित पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन