गोपालगंज थावे मंदिर पहुंचे पर्यटन मंत्री, वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News Tourism Minister reached Gopalganj Thawe temple took blessings Maa Durga amidst chanting Vedic mantras

थावे मंदिर में पूजा करते मंत्री

Gopalganj News : बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मंगलवार की सुबह प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे,जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की. पटना से सीधे थावे पहुंचे मंत्री का मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया.

विज्ञापन

Gopalganj News 🙁चितरंजन उपाध्याय) बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता मंगलवार की सुबह प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर पहुंचे,जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की.
पटना से सीधे थावे पहुंचे मंत्री का मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन द्वारा स्वागत किया गया.मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पाण्डेय एवं मुकेश पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मंत्री को मां दुर्गा का दर्शन एवं विशेष पूजा संपन्न कराई.
पूजा- अर्चना के दौरान पर्यटन मंत्री ने मां दुर्गा से समस्त बिहारवासियों के सुख,समृद्धि,अमन-चैन एवं राज्य की खुशहाली की कामना की.मंदिर परिसर में पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही.पूजा संपन्न होने के बाद मंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर चल रहे मंदिर परिसर का विकास कार्य का समीक्षा कर विस्तृत जायजा लिया.एवं मंदिर परिसर का हो रहे सौदियीकरण कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया.इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरी ऊर्फ मंटू गिरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी,अमन शर्मा, सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन