पटना में मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, प्रेमी से शादी की जिद पर घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Author Sumit kumar|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन

नौबतपुर में मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग

Patna News: नौबतपुर, पटना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. चिलचिलाती धूप में घंटों चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने लोगों को हैरान कर दिया.

विज्ञापन

Patna News: सोमवार को नौबतपुर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. चिलचिलाती धूप में टावर की ऊंचाई पर बैठी लड़की लगातार अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने और शादी कराने की मांग करती रही. उसने चेतावनी दी कि यदि उसकी बात नहीं मानी गई तो वह टावर से कूद जाएगी.

काफी समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जानकारी के अनुसार, प्रेमी नौबतपुर के वरुण गांव निवासी रवीश कुमार बताया जा रहा है, जबकि लड़की दुल्हन बाजार थाना क्षेत्र के सदावह गांव की रहने वाली है. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि लड़की के परिजनों ने इस रिश्ते का विरोध किया, जिसके बाद वह घर से निकलकर नौबतपुर पहुंची और सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गई.

घटना स्थल पर जुटी लोगों की भारी भीड़

लड़की को मोबाइल टावर पर चढ़ा देख आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. लोग नीचे से उसे समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह केवल अपने प्रेमी को बुलाने और शादी कराने की मांग पर अड़ी रही. इस दौरान घटनास्थल पर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा.

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए लगातार समझाने का प्रयास किया. चश्मदीदों के अनुसार, लड़की बीच-बीच में मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत भी कर रही थी और प्रेमी को तुरंत बुलाने की बात कह रही थी.

काउंसिलिंग और जांच में जुटी पुलिस

घंटों चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और प्रशासन ने सूझबूझ से स्थिति को संभालने का प्रयास किया. अधिकारियों ने लड़की को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए नीचे उतरने के लिए मनाया. पुलिस दोनों पक्षों के परिजनों को बुलाकर मामले की जांच और काउंसिलिंग की प्रक्रिया में जुटी है. घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पटना में सरकारी बोर्ड लगी कार से 1 लाख की बीयर जब्त, तीन गिरफ्तार, जांच जारी


विज्ञापन
Sumit Kumar

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन