बंगाल में कुदरत का कहर : पहाड़ों पर वर्षा का रेड अलर्ट, दक्षिण बंगाल में वज्रपात की चेतावनी

भारी वर्षा के बीच अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जाती महिला.
WB Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 13 से 15 जुलाई के लिए पश्चिम बंगाल में मौसम संबंधी चेतावनी जारी की है. उत्तर बंगाल में अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट (Red Alert) और दक्षिण बंगाल में वज्रपात की चेतावनी दी है.
WB Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण दोनों हिस्सों में अगले 48 घंटों (13 जुलाई से 15 जुलाई सुबह तक) के दौरान मौसम का मिजाज काफी सख्त रहने वाला है. विशेष रूप से उत्तर बंगाल के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में मूसलाधार से भी अधिक यानी अत्यंत भारी बारिश के खतरे की आशंका जतायी है. आईएमडी के कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने सोमवार को मौसम चेतावनी जारी करते हुए यह जानकारी दी है.
उत्तर बंगाल के 3 जिलों के लिए रेड अलर्ट
- मौसम विभाग ने उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग और अलीपुरदुआर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश (7-20 सेमी) के साथ-साथ अत्यंत भारी बारिश (20 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा) का रेड अलर्ट जारी किया है.
- दार्जिलिंग जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी वर्षा (07-20 सेंटीमीटर) की संभावना जतायी गयी है.
- कूचबिहार जिले में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा (07-11 सेमी) और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. कूचबिहार के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
दक्षिण बंगाल एवं अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
दक्षिण बंगाल के उत्तर दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, बीरभूम, बर्धमान, बांकुड़ा, पुरुलिया, हुगली, नदिया, झारग्राम, मेदिनीपुर, कोलकाता, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों में एक-दो स्थानों पर वज्रपात (Lightning) के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में मानसून का प्रकोप : 14 जुलाई तक कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, उमस से लोग परेशान
14-15 जुलाई का मौसम कैसा रहेगा
14 जुलाई सुबह 08:30 बजे से 15 जुलाई 2026 सुबह 08:30 बजे तक उत्तर बंगाल में वर्षा की तीव्रता थोड़ी कम होगी. लेकिन कई जिलों में चेतावनी बरकरार रहेगी. जानें इन दोनों दिन किन-किन जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
भारी बारिश की संभावना (Yellow Alert)
दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी व अलीपुरदुआर जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश (07-11 सेमी) का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: कोलकाता का मौसम : 13 जुलाई को हो सकती है भारी वर्षा-वज्रपात, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट
वज्रपात का अलर्ट (Yellow Alert)
कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पूर्व बर्धमान व पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, बांकुड़ा और उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने का खतरा बना रहेगा.
प्रशासनिक सलाह और सावधानियां
- पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें. दार्जिलिंग और कलिम्पोंग के पहाड़ी रास्तों पर भू-स्खलन की आशंका को देखते हुए यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें.
- बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों, पेड़ों के नीचे और जल निकायों के पास न रहें. सुरक्षित जगह यानी पक्की छत के नीचे शरण लें. बिजली के खंभों से भी दूर रहें.
- भारी वर्षा की वजह से निचले इलाकों और अंडरपास में पानी भरने की स्थिति में सुरक्षित रास्तों का चयन करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










