बंगाल की खाड़ी में डूब गया था ‘FB मां काली’ ट्रॉलर, 8 दिन बाद मिले 9 मछुआरों के शव, पीएम मोदी ने किया मदद का ऐलान

Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक जताया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक जताया.

West Bengal News: बंगाल की खाड़ी में ट्रॉलर डूबने के 8 दिन बाद 9 मछुआरों के शव सुंदरवन से बरामद हुए हैं. 6 लोग अभी भी लापता हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है.

विज्ञापन

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के सुंदरवन क्षेत्र से सटे बंगाल की खाड़ी में बुरी खबर आयी है. खराब मौसम की चपेट में आकर डूबे मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर ‘एफबी मां काली’ से रविवार और सोमवार के बीच 9 मछुआरों के शव बरामद हुए हैं. 6 अन्य मछुआरे अभी भी लापता हैं.

खराब मौसम में रास्ता भटका ट्रॉलर

पुलिस और तटरक्षक बल से मिली जानकारी के अनुसार, ‘एफबी मां काली’ नाम का यह ट्रॉलर इसी महीने की शुरुआत में पूर्व मेदिनीपुर जिले के शंकरपुर मछली बंदरगाह से 15 मछुआरों को लेकर समुद्र में गया था. गहरे समुद्र में अचानक मौसम बिगड़ने के कारण ट्रॉलर अपना रास्ता भटक गया और कुछ ही समय में तट से उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया.

West Bengal Trawler FB Maa Kali sinks in Bay of Bengal PM Narendra Modi announces aid News.jpg

पुलिस, वन विभाग और कोस्ट गार्ड का संयुक्त अभियान

दक्षिण 24 परगना जिले के गोबर्धनपुर थाना की पुलिस, वन विभाग और भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर रक्तचड़ा इलाके के पास डूबे हुए ट्रॉलर का पता लगाया. इसके बाद ट्रॉलर को बाहर निकालकर गोबर्धनपुर के सीतारामपुर लाया गया, जहां उसके अंदर से 9 मछुआरों के शव बरामद हुए. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए काकद्वीप महकमा अस्पताल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: बंगाल की खाड़ी में डूबी अल फतेहा, ऊंची लहरों से जूझ कर 12 मछुआरों ने बचायी जान

पीएमओ ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जारी बयान में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में नाव पलटने से हुई जनहानि अत्यंत दुखद है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि (Ex-gratia) दी जायेगी.


लापता 6 मछुआरों का पता लगाने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी

तटरक्षक बल और स्थानीय प्रशासन द्वारा समुद्र में लापता शेष 6 मछुआरों की तलाश के लिए सोमवार को भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया. प्रशासन ने आशंका जतायी है कि लापता मछुआरों के जीवित बचने की संभावना बेहद कम है.


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola