तीन लाख रुपये नहीं मिलने पर दामाद बना हैवान, ससुर का गाल दांत से काटा

Updated:
विज्ञापन

बेटी के साथ राजदेव

Siwan News: जीबी नगर थाना क्षेत्र के काला डुमरा गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है.

विज्ञापन

Siwan News:(अमरनाथ शर्मा की रिपोर्ट) जीबी नगर थाना क्षेत्र के काला डुमरा गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. तीन लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर दामाद ने अपने ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया और दांत से उनके गाल को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल व्यक्ति को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घायल की पहचान गोपालगंज निवासी राजदेव प्रसाद के रूप में

घायल की पहचान गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के शेष परसा गांव निवासी राजदेव प्रसाद के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री की शादी काला डुमरा निवासी राज किशोर प्रसाद के साथ की थी. शादी के कुछ समय बाद से ही दामाद द्वारा तीन लाख रुपये की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था.

ट्रैक्टर खरीद के नाम पर हो रही थी पैसों की मांग

परिजनों के अनुसार, दामाद ने कर्ज लेकर ट्रैक्टर खरीदा था और इसके बाद से ही वह लगातार ससुराल पक्ष पर पैसे देने का दबाव बना रहा था. आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार यह राशि देने में असमर्थ था. पीड़ित ने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी के साथ मारपीट की गई है. इसके बाद वे स्थिति की जानकारी लेने बेटी के ससुराल पहुंचे थे.

घर पहुंचते ही हुआ हमला, दांत से काटा गाल

आरोप है कि जैसे ही राजदेव प्रसाद घर पहुंचे, दामाद और उसके परिजनों ने उन्हें घेरकर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी. इसी दौरान दामाद ने उनके गाल को दांत से काट लिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में उनकी बेटी उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका उपचार जारी है. घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ: दोहरे हत्याकांड में पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी गुड्डू ने किया आत्मसमर्पण, नगर थाना क्षेत्र में 29 अप्रैल को पिता-पुत्र की हुई थी हत्या

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन