खाना देखते ही भागने लगता है बच्चा? पैरेंट्स जरूर अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 19 May 2026 6:30 AM

विज्ञापन

बच्चों को खाना खिलाने के लिए टिप्स AI image

Parenting Tips: अगर आपका बच्चा भी खाना खाते समय घंटों नखरे करता है और उसे खिलाने में आपकी पूरी एनर्जी निकल जाती है, तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और स्मार्ट पैरेंटिंग टिप्स बताने जा रहे हैं जो बच्चे को बिना डांट-फटकार के खाना खिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं.

विज्ञापन

Parenting Tips: जब घर में छोटे बच्चे होते हैं तो उन्हें खाना खिलाते समय एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है. हाथों में खाने की कटोरी लेकर बच्चे के पीछे दौड़ती हुई मां, सामने टीवी पर चल रहा कोई कार्टून शो या फिर अलग-अलग तरह के खिलौनों का लालच देकर खाना खिलाने की कोशिश करना. लगभग सभी घरों में आपको यह नजारा आसानी से देखने को मिल जाएगा. कई बार तो छोटे बच्चों को खाना खिलाने में इतना ज्यादा समय लग जाता है कि माता-पिता खुद थककर हार मान लेते हैं. इसके अलावा कई बार पैरेंट्स चिड़चिड़ाकर गुस्सा भी करने लग जाते हैं. ऐसा होना एक कॉमन बात है क्योंकि पैरेंट्स की भी एक लिमिट होती है चीजों को हैंडल करने की. आज की यह आर्टिकल हर उस पैरेंट के लिए है जिनके बच्चे खाना खाते समय काफी ज्यादा नखरे करते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे पैरेंटिंग टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें बच्चों को खाना खिलाते समय जब आप अपनाते हैं तो इस प्रॉब्लम को काफी हद तक कंट्रोल में करने में आपको मदद मिल सकती है. तो चलिए इन ट्रिक्स और हैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

बच्चे पर जबरदस्ती न करें

अक्सर माता-पिता को ऐसा लगता है कि अगर वे बच्चे को डाटेंगे या फिर जबरदस्ती करेंगे, तो बच्चा शांत होकर खाना खाने लग जाएगा. लेकिन जब आप ऐसा करते हैं, तो इसका ठीक उल्टा ही असर बच्चों पर पड़ता है. जब आप बच्चे पर प्रेशर बनाते हैं, तो उसके अंदर खाने को लेकर डर और चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है. अगर आपका बच्चा खाना खाते समय नखरा करने लगे, तो आपको उसके प्यार से और आराम से समझाने की कोशिश करनी चाहिए. अगर आपके बच्चे को खाने का मन नहीं है, तो थोड़ी देर बाद दोबारा आपको कोशिश करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: बच्चों की ये 5 आदतें उन्हें बना सकती हैं संस्कारी और समझदार, हर पैरेंट को अपने बच्चे को जरूर सिखानी चाहिए ये बातें

खाने को मजेदार और अट्रैक्टिव बनाएं

बच्चों को खाने में वही चीजें पसंद आती हैं जो स्वाद के साथ-साथ दिखने में भी काफी ज्यादा अच्छी हों. अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो आपको उनके लिए खाने को थोड़ा सा क्रिएटिव तरीके से खाने को सजाकर परोसना चाहिए. उदाहरण के लिए अगर आप बच्चे को रोटी खिलाना चाहते हैं तो इसे अलग-अलग शेप में तैयार करें. इसके अलावा फलों और सब्जियों को अलग-अलग डिजाइन में प्लेट में सजाकर रखें. जब आपके बच्चे को ये खाने की चीजें मजेदार दिखेंगी, तो वह खुद इन्हें खाने के लिए मोटिवेट होने लगेगा.

खाने का एक फिक्स रूटीन बनाएं

अगर आपके बच्चे का खाने और सोने को लेकर एक रूटीन फिक्स्ड नहीं है, तो इसका सीधा असर उसकी भूख पर पड़ना शुरू हो जाता है. कभी जल्दी खा लेने की वजह से तो कई बार देर से खाने की वजह से उसकी आदतों पर काफी बुरा असर पड़ता है. अगर आपके बच्चे छोटे हैं तो आपको उनके लिए नाश्ता, लंच और डिनर करने का एक फिक्स टाइमिंग सेट करना चाहिए. जब आप ऐसा करेंगे तो आपके बच्चे का बॉडी क्लॉक सेट होगा और जैसे ही समय हो जाएगा उसे भूख अपने आप लगने लगेगी.

यह भी पढ़ें: तेज गर्मी और लू लगने से बच्चों को कैसे बचा सकते हैं पेरेंट्स? जानें सबसे आसान और असरदार टिप्स

मोबाइल और टीवी की आदत कम करें

आजकल के बच्चे बिना टीवी या फिर मोबाइल के खाने ही नहीं बैठते हैं. शुरूआती दिनों में पैरेंट्स को यह एक आसान तरीका लगता है बच्चों को खाना खिलाने का, लेकिन बाद में बच्चों की यही आदतें उसकी परेशानी की वजह बन जाती हैं. जब आपका बच्चा लगातार स्क्रीन की तरफ देख रहा होता है तो उसे यह समझ ही नहीं आता है कि उसने कितना खाना खाया है. आपको कोशिश करनी चाहिए कि पूरा परिवार एक साथ बैठकर खाना खाए और इस समय टीवी और स्मार्टफोन भी बंद रहे. जब आप ऐसा करते हैं तो बच्चे की दिलचस्पी खाने के तरफ बढ़ती है और साथ ही उसका रिश्ता परिवार के साथ भी मजबूत होता है.

बच्चे को खुद खाने का मौका दें

अगर आपका बच्चा छोटा है तो वह खाना जरूर ही गिराएगा. अगर आपका बच्चा खाना गिरा रहा है तो भी आपको उसे खुद खाने की कोशिश करने दें. शुरूआती दिनों में वह गंदगी जरूर करेगा लेकिन यही उसके सीखने के प्रोसेस का एक जरूरी हिस्सा है. जब आपका बच्चा खुद अपने हाथों से खाना खाता है, तो उसके कॉन्फिडेंस बढ़ जाता है और खाने को लेकर ज्यादा एक्साइटेड रहने लगता है. यह छोटा सा उपाय उसके मोटर स्किल्स को भी बेहतर बनने में मदद करेगा.

छोटी क्वांटिटी में परोसें खाना

जब आप बच्चे के सामने एक बार में ही खाने की ढेर सारी चीजें परोस देते हैं, तो वह घबराहट में आकर खाने से ही मना कर देता है. आपके लिए यह जरूरी हो जाता है कि आप उसे शुरुआत में थोड़ी सी कम क्वांटिटी में खाना दें. जब आपका बच्चा खाना खत्म कर ले तो फिर दोबारा खाना सर्व करें. जब आप ऐसा करते हैं तो उसे प्रेशर कम महसूस होता है और वह आराम से खाना खा भी लेता है.

यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी बदतमीजी से करता है आपसे बात? डांटने से नहीं, इस तरीके से आएगा सुधार

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola