विज्ञापन

अररिया न्यूज़

जिले में गेहूं की खरीदारी हुई शुरू, चार किसानों से 0.605 एमटी हुई खरीदप्रतिनिधि, अररियाजिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद मंगलवार से शुरू हो गयी है. पहले दिन जिले में 04 किसानों से 0.605 एमटी गेहूं की खरीद हुई है. गौरतलब है कि गेहूं खरीद की प्रक्रिया आगामी 15 जून तक संचालित होगी. रबी विपणन वर्ष 2025-26 में जिले में 1730 एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित है. किसानों से गेहूं की खरीद के लिये इस वर्ष प्रति क्विंटल 2425 रुपये की दर निर्धारित की गयी है. यह राशि पिछले साल की तुलना में 150 रुपये अधिक है. सहकारिता विभाग द्वारा इस बार गेहूं की खरीद के 48 घंटे के अंदर किसानों को संबंधित राशि के भुगतान का लक्ष्य रखा है. गेहूं की खरीद के लिये जिले के 30 पैक्स अधिकृत किये गये हैं. जानकारी मुताबिक सरकारी समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिये अब तक 402 किसानों ने अपना निबंधन कराया है. वहीं पिछले वर्ष पोर्टल पर आवेदन देने वाले किसानों को इस बार स्वत: इस बार गेहूं की बिक्री के लिये अनुमति प्राप्त होगा. जानकारी मुताबिक गेहूं की खरीद शुरू होने के पहले दिन अररिया, कुर्साकांटा, नरपतगंज व रानीगंज प्रखंड अंतर्गत एक-एक किसान से कुल 0.605 एमटी गेहूं की खरीद हुई. गौरतलब है कि गेहूं की खरीद के लिये अब तक अररिया प्रखंड के 02, भरगामा के 03, फारबिसगंज के 05, जोकीहाट के 05, कुर्साकांटा के 02, नरपतगंज के 02, पलासी के 04, रानीगंज के 05 व सिकटी के 02 कुल 30 पैक्स चिह्नित किये गये हैं. जिला सहकारिता पदाधिकारी रामजी सहाय ने बताया कि विभाग अपने स्तर से गेहूं अधिप्राप्ति की प्रक्रिया को सफल बनाने के प्रयासों में जुटा है. इसे लेकर जरूरी तैयारियों की गयी है. किसानों को ससमय भुगतान सुनिश्चित कराने को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये गये हैं. प्राथमिकता के आधार पर विभाग गेहूं अधिप्राप्ति संबंधी लक्ष्य प्राप्ति के प्रयासों में जुटा है.

अररिया >7:51 PM. 1 Apr

PrevPage 327Next

बिहार वीडियो

Latest अररिया न्यूज़ (Araria News) in Hindi

यहां अररिया न्यूज़ (Araria News) , अररिया हिंदी समाचार (Araria News in Hindi), ताज़ा अररिया समाचार (Latest Araria Samachar), अररिया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Araria Politics News), अररिया एजुकेशन न्यूज़ (Araria Education News), अररिया मौसम न्यूज़ (Araria Weather News) और अररिया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .