Bhagalpur, डिलीवरी देने के बाद अचानक गिरे डिलीवरी बॉय की मौत

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur, डिलीवरी देने के बाद अचानक गिरे डिलीवरी बॉय की मौत

डिलीवरी देने के बाद अचानक गिरे डिलीवरी बॉय की मौत

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट, तातारपुर थाना क्षेत्र के किला घाट सराय मोहल्ले में शुक्रवार को मीशो कंपनी के एक डिलीवरी बॉय की अचानक मौत हो गयी. मृत युवक की पहचान जोगसर थाना क्षेत्र के आदमपुर निवासी के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक मोटरसाइकिल से डिलीवरी करने निकला था. उसकी बाइक पर भारी भरकम झोला रखा हुआ था. बताया गया कि उसने कर्बला मोहल्ले में एक व्यक्ति को साड़ी की डिलीवरी दी थी. घर के लोगों के अनुसार युवक उस समय खांस भी रहा था. डिलीवरी देने के बाद वह बीड़ी कंपनी की ओर बढ़ गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीड़ी कंपनी के पास युवक किसी से बात कर रहा था. इसी दौरान उसने हेलमेट उतारा और अचानक लड़खड़ाने लगा. जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, वह जमीन पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने उसके चेहरे पर पानी डाल कर उसे होश में लाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई. इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पहले डायल 112 पुलिस को दी. सूचना मिलने पर तातारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. युवक के पास मिले मोबाइल, आई कार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की गयी और परिजनों को सूचित किया गया. समाचार लिखे जाने तक युवक का एक संबंधी मौके पर पहुंच गया था. तातारपुर थाना पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन