सावन से पहले यात्रियों को बड़ी सौगात, भागलपुर रेलवे स्टेशन पर 30 जुलाई से खुलेगा नया चौड़ा फुट ओवर ब्रिज

Updated:
विज्ञापन

स्टेशन पर बना फुट ओवर ब्रिज.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bhagalpur Railway Foot Over Bridge : भागलपुर रेलवे स्टेशन पर श्रावणी मेले से पहले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन के बीच नया, चौड़ा फुट ओवर ब्रिज 30 जुलाई से शुरू हो सकता है. इससे कांवरियों और रेल यात्रियों को भीड़भाड़ से निजात मिलेगी.

विज्ञापन

Bhagalpur Railway News: श्रावणी मेले में हर वर्ष लाखों कांवरिये और रेल यात्री भागलपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरते हैं. इसे देखते हुए रेलवे ने प्लेटफॉर्म संख्या दो और तीन के बीच बने पुराने संकरे फुट ओवर ब्रिज को चौड़ा करने का काम पूरा कर लिया है. नई सीढ़ियां पूरी तरह तैयार हैं और 30 जुलाई से इसके संचालन की संभावना जताई जा रही है.

विज्ञापन

भीड़ में नहीं फंसेंगे यात्री और कांवरिये

अब तक पुराने संकरे फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों को भारी भीड़ का सामना करना पड़ता था. कई बार आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ सीढ़ियों पर ही रुक जाती थी, जिससे परेशानी बढ़ जाती थी. नए चौड़े फुट ओवर ब्रिज के शुरू होने के बाद एक साथ अधिक संख्या में यात्री आसानी से प्लेटफॉर्म पर आ-जा सकेंगे. इससे श्रावणी मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन भी बेहतर होगा.

श्रावणी मेले में मिलेगी बड़ी राहत

30 जुलाई से सावन और श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही सुल्तानगंज जाने वाले कांवरियों की संख्या तेजी से बढ़ जाएगी. ऐसे में नया फुट ओवर ब्रिज यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए राहत साबित होगा. प्लेटफॉर्म बदलने में कम समय लगेगा और भीड़ के दबाव को भी आसानी से नियंत्रित किया जा सकेगा.

लिफ्ट की सुविधा भी जल्द होगी शुरू

Bhagalpur Railway News: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए इसी प्लेटफॉर्म पर एक आधुनिक लिफ्ट भी तैयार की जा रही है. इसके चालू होने के बाद बुजुर्गों, दिव्यांग यात्रियों और महिलाओं को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में और अधिक सुविधा मिलेगी. रेलवे का उद्देश्य श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है.

और पढ़ें: सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जेएलएनएमसीएच पर लापरवाही का लगाया आरोप


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन