क्या आपकी स्किन भी खो चुकी है अपना नेचुरल ग्लो? आज ही ट्राई करें नारियल से बना यह होममेड फेस स्क्रब

घर पर नारियल का स्क्रब बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका AI image
DIY Coconut Face Scrub: अगर महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट्स के बाद भी आपकी स्किन वैसी नहीं दिख रही जैसी आप चाहते हैं, तो अब निराश होने की जरूरत नहीं है. घर में रखी कुछ सिंपल चीजों से तैयार होने वाला यह DIY कोकोनट फेस स्क्रब आपकी स्किन को सॉफ्ट, फ्रेश और नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकता है.
DIY Coconut Face Scrub: हर किसी का यह सपना होता है कि उसकी स्किन हर समय खूबसूरत, निखरी हुई और ग्लोइंग लगे. लेकिन कई बार पार्लर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च करने के बावजूद भी यह सपना पूरा नहीं होता है. जब ऐसा होता है, तो अक्सर हम हार मान लेते हैं और अपनी स्किन क्वालिटी से समझौता कर लेते हैं. हमें लगता है कि जब इतने पैसे खर्च करके भी कोई फायदा नहीं हुआ, तो अब कुछ नहीं हो सकता है. अगर आप भी हर तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके हार मान चुके हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके काम का है. आज हम आपको घर पर ही नारियल से फेस स्क्रब बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. नारियल आपकी स्किन के लिए फायदेमंद होता है और जब आप इसका इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी स्किन को अंदर से नरिशमेंट भी मिलता है. नारियल के तेल और पिसी हुई चीनी से घर पर ही सिर्फ कुछ ही मिनटों में एक बहुत कमाल का और असरदार फेस स्क्रब बनाया जा सकता है. यह नेचुरल स्क्रब बिना किसी नुकसान के चेहरे की पुरानी और बेजान स्किन को हटाकर उसे तुरंत सॉफ्ट, फ्रेश और ग्लोइंग बना देता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका.

कोकोनट फेस स्क्रब क्यों है खास?
कोकोनट यानी कि नारियल में फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये आपकी स्किन को अंदर तक मॉइस्चराइज करने का काम करते हैं. जब हम नारियल को एक स्क्रब की तरह इस्तेमाल करते हैं, तो यह स्किन को ड्राई किए बिना उसे बहुत ही धीरे-धीरे साफ करता है. जब आप रेगुलर बेसिस पर इस स्क्रब का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करना शुरू करते हैं, तो आपकी स्किन सॉफ्ट तो बनती ही है, साथ ही आपके चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो भी आने लगता है.
ये भी पढ़ें: महंगे सीरम पर खर्च करने से पहले घर पर बना लें यह कोलेजन जेल, कुछ ही हफ्तों में शीशे की तरह चमक उठेगी स्किन
कोकोनट स्क्रब बनाने के लिए जरूरी इंग्रेडिएंट्स
अगर आप इस नेचुरल स्क्रब को घर पर बनाने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको बहुत कम और आसानी से मिलने वाली चीजों की जरूरत पड़ने वाली है.
- नारियल का तेल: 1 बड़ा चम्मच, यह आपकी स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज्ड रखेगा.
- पिसी हुई बारीक चीनी या नारियल का बुरादा: 1 बड़ा चम्मच, यह स्किन को स्क्रब करने का काम करेगा.
- शहद: 1 छोटा चम्मच, यह चेहरे की रंगत सुधारने और ग्लो लाने में मदद करेगा.
कोकोनट फेस स्क्रब तैयार करने का आसान तरीका
अगर आप घर पर इस कोकोनट स्क्रब को तैयार करना चाहते हैं, तो इसका तरीका बहुत ही ज्यादा आसान है और इसमें सिर्फ कुछ ही मिनटों का समय लगता है. इस स्क्रब को बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी लें और उसमें एक चम्मच नारियल का तेल डालें. अब इसमें एक चम्मच बारीक पिसी हुई चीनी या नारियल का बुरादा मिलाएं. इस बात का ख्याल रखें कि चीनी बहुत मोटी न हो, नहीं तो चेहरे पर स्क्रैच आ सकते हैं. इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच शहद मिलाएं और इन तीनों ही चीजों को चम्मच से अच्छी तरह मिला लें जब तक कि एक गाढ़ा पेस्ट न बन जाए. आपका प्योर और नेचुरल कोकोनट फेस स्क्रब तैयार है.
कोकोनट फेस स्क्रब को इस्तेमाल करने का सही तरीका
- किसी भी स्क्रब का पूरा फायदा उठाने के लिए उसे सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है. इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर साफ कर लें.
- इसके बाद इस तैयार स्क्रब की थोड़ी सी मात्रा उंगलियों पर लें और चेहरे पर लगाएं. उंगलियों से हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए 2 से 3 मिनट तक मसाज करें.
- इस बात का ख्याल रखें कि इस स्क्रब को गलती से भी आंखों के आसपास की सेंसिटिव स्किन पर बिल्कुल न लगाएं.
- अच्छे से मसाज करने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने या नॉर्मल पानी से धो लें और फिर तौलिए से चेहरे को हल्के-हल्के हाथों से पोंछें.
ये भी पढ़ें: न होगी चिपचिपाहट, न ही निकलेंगे पिंपल्स, मॉनसून में दिनभर फ्रेश लुक के लिए सुबह उठते ही अपनाएं ये 5 स्किनकेयर हैक्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










